{"_id":"68cdad297fe057706206ab54","slug":"211-health-check-up-camps-are-being-organised-in-the-district-this-week-hisar-news-c-21-hsr1020-713965-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिले में इस सप्ताह लगाए जा रहे 211 स्वास्थ्य परीक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिले में इस सप्ताह लगाए जा रहे 211 स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चला रहा है। इसके तहत एक सप्ताह में जिले में 211 स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें से 21 शिविरों में महाराजा अग्रसेन कॉलेज के चिकित्साधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सक भी आएंगे।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले के नौ सीएचसी में दो-दो शिविर लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर के सामने लगातार शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है। शहर के सेक्टर 1-4 में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भी शिविर लगाया जाएगा। सीएचसी कैमरी में शुक्रवार को मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस शिविरों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की देखभाल (एएनसी), सामान्य बीमारियों के लिए जनरल फिजिशियन ओपीडी और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए गैर-संचारी रोग (एनसीडी) क्लिनिक खुले।
विज्ञापन
लोगों को रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन और रक्तचाप जैसे बुनियादी प्रयोगशाला जांच की सुविधा भी मिली। इस शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की गई। आभा आईडी बनाकर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड भी बांटे गए, जिससे वे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क इलाज का लाभ उठा सकेंगे।
मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में की गई दांतों की जांच
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में अभियान के तहत पूर्व सांसद जनरल डॉ. डीपी वत्स की अध्यक्षता में दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान आम लोगों के साथ ही जनरल वत्स ने भी अपने दांतों की जांच करवाई। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भी शिविर लगाया गया। फिजियोथेरेपी सेवाएं, दंत चिकित्सा जांच और आयुर्वेद ओपीडी भी उपलब्ध रहीं। अग्रोहा समेत आसपास के गांवों से आए लोगों ने विभिन्न प्रकार की निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन में महाविद्यालय निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. अनूप ग्रोवर, डॉ. सोनिया शर्मा, डॉ. रिशु, डॉ. प्रमिल गर्ग, डॉ. छाया, डॉ. निधि, डॉ. सृष्टि, डॉ. अन्नपूर्णा समेत पीएचसी अग्रोहा के चिकित्सा अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने सहयोग किया। संवाद