फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2022 has arrived, the government should tell when the farmer's income will double: Deependra

2022 तो आ गया, सरकार बताए किसान की आमदनी दोगुनी कब होगी : दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
2022 has arrived, the government should tell when the farmer's income will double: Deependra
नवीन केडिया कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन केडिया के रोड़ी बाजार स्थित कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रमों की अपार सफलता ने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी है और अब जहां-जहां विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हो रहा है, सत्ता के महलों से निकलकर नापाक सरकार में शामिल लोग भी जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की आवाज उठाना और लोगों का दुख, तकलीफ सुनना है। आज हरियाणा का हर वर्ग इस सरकार से दु:खी है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि 2022 तो आ गया, किसान की आमदनी दोगुनी कब होगी। इतना जरूर है कि सरकार में बैठे लोगों की बयानबाजी बंद हो गई। अब वो किसान की आमदनी दोगुनी करने का नाम भी नहीं लेते। उन्होंने पूछा कि सरकार किसान की आमदनी दोगुनी करने के लिए कुछ करना चाहती है या फिर आमदनी दोगुनी करने का वादा भी हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख और हर साल 2 करोड़ नौकरियों वाले जुमलों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। हुड्डा ने कहा कि 29 मई को फतेहाबाद में विपक्ष आपके समक्ष का नारा होगा गेहूं पर 500 रुपये क्विंटल बोनस दो, रिक्त पदों की भर्ती खोलो। हम हर एक जिले में जाएंगे, हर एक तहसील में जाएंगे और निरंतर हर वर्ग की आवाज उठाएंगे, सबके हकों की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर अशोक अरोड़ा, डॉ. केवी सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, ज्ञानी करनैल सिंह, कप्तान अमरजीत, विनीत कंबोज, हनुमंत जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों के साथ हो रहा अन्याय, किए जा रहे हैं झूठे वादे : हुड्डा
गोरीवाला। प्रदेश में हर व्यक्ति मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है और छुटकारा चाहते है। प्रतिदिन बढ़ रही पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों के कारण आम आदमी की घर का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। आए दिन उनसे झूठे वादे किए जा रहे हैं। यह बात राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को डबवाली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 29 मई को फतेहाबाद में होने वाले कार्यक्रम का न्योता दिया। इसके दौरान उन्होंने अग्निकांड स्मारक स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मलेन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह और विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में करवाया गया। विधायक अमित सिहाग ने कहा कि आज जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। हर तरफ महंगाई की मार है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान को छू रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नही है जो अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन न कर रहा हो। सिहाग ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सांसद को एक मांग पत्र भी सौंपा। जिस पर सांसद ने उनकी आवाज को राज्यसभा में बुलंद करने का विश्वास दिलाया। वहीं डॉ. केवी सिंह ने कहा कि हुड्डा सरकार के जाने के बाद महंगाई ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रोजगार न होने के कारण युवा नशे की गर्त में गिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed