{"_id":"5c9127f0bdec221441197fce","slug":"201553016816-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने बरसाती नाले के निर्माण सामग्री के भरवाए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने बरसाती नाले के निर्माण सामग्री के भरवाए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। दिल्ली रोड पर बनाए जा रहे बरसाती नाले के निर्माण कार्यों में खामियों की जानकारी लेने अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान मंगलवार को दिल्ली रोड पर पहुंचे। उन्होंने यहां पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के अधिकारियों के साथ निर्माण सामग्री के तीन जगह सैंपल भरवाए। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। लैब से आने वाली जांच रिपोर्ट के आधार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने बीऐंडआर के अधिकारियों से डीएनआईटी रिपोर्ट सहित पूरा रिकॉर्ड भी मांगा था।
गौरतलब है कि दिल्ली रोड पर बरसाती नाले के साथ सड़क, फुटपाथ, डिवाइडर नए सिरे से बनाने के लिए 27 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। मगर कई बार नाले के निर्माण में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए गए हैं। तीन पार्षदों ने भी इस नाले के निर्माण का निरीक्षण करके खामियों को उजागर किया था।
कई जगह टेढ़ा-मेढ़ा बनाया गया है नाला
आसपास के दुकानदारों के अनुसार बरसाती नाला सीधा न बनाकर टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जा रहा है। इससे बारिश के दिनों में नाला ब्लॉक होने की आशंका है। वहीं जिंदल पुल से अर्बन एस्टेट तक नाला बनाने के बाद उसकी तराई नहीं की गई है। पुराने बरसाती नाले को भरे बिना ही उसके ऊपर नया नाला बनाने की शिकायत की गई है। इतना ही नहीं नाला कई जगह पेड़ और बिजली के खंभों के बिल्कुल जड़ से निकाला गया है। इससे उन खंभों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
मैंने दिल्ली रोड पर बन रहे बरसाती नाले के निर्माण कार्य का जायजा लिया है। बरसाती नाले के तीन स्थानों से सैंपल भरवाए गए हैं। सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
- अमरजीत सिंह मान, एडीसी