फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   करीब 20 हजार युवाओं के बीच श्रीश्री रविशंकर व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया ड्रग फ्री इंडिया अभियान का आगाज

करीब 20 हजार युवाओं के बीच श्रीश्री रविशंकर व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया ड्रग फ्री इंडिया अभियान का आगाज

Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
करीब 20 हजार युवाओं के बीच श्रीश्री रविशंकर व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया ड्रग फ्री इंडिया अभियान का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को करीब 20 हजार युवाओं के बीच आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ड्रग फ्री इंडिया अभियान का आगाज किया। युवाओं को न ड्रग्स करने और न ही करने देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कांफ्रेंस से अपना संदेश दिया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हिसार के अलावा बरवाला व आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी स्कूली विद्यार्थियों को भी बुलाया गया। इसी दौरान श्रीश्री रविशंकर को जीजेयू की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई। अभिनेता वरुण शर्मा व राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष बीके कुठियाला, जीजेयू कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार, कुलसचिव डॉ.अनिल पुंडीर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को देश के सात हजार से ज्यादा महाविद्यालयों में लाइव दिखाया गया।
विज्ञापन


15 सालों में नशे से होने वाली मौत 60 प्रतिशत बढ़ीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इस समय विश्व में करीब तीन करोड़ लोग नशे की चपेट में हैं। साल 2000 से लेकर 2015 तक नशे के कारण होने वाली मौतों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ड्रग्स लेने वाला व्यक्ति न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को भी जोखिम में डाल रहा है। एचआईवी तथा हेपेटाइटिस-सी जैसी बीमारियां उसे जकड़ लेती हैं। ड्रग्स लेने वाला व्यक्ति जाने-अनजाने में आतंकवादियों के हाथ मजबूत करता है। ऐसे लोगों को सपोर्ट करता है जो राष्ट्र को नुकसान पहुंचाते हैं। जिस पैसे से ड्रग्स खरीदी जाती है, उसी पैसे से हथियार, गोलियां, बम, बारूद और बंदूक खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ नेशनल एक्शन प्लान तैयार किया है। नशे की चपेट में आए युवाओं को शिक्षित करने, उनके उपचार व पुनर्वास की व्यवस्था करने की यह योजना है। इसे 2018 में लागू किया है। 2025 तक के लिए रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान शिव ने तो भांग पीने से पहले जहर पिया था तो क्या हम भी पीएंगे : श्रीश्री रविशंकर
श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि नशे से कोई सुख नहीं मिलता बल्कि परिवार बर्बाद हो जाता है। नशा करने वाले बहाना बनाते हैं कि भगवान शिव भी भांग पीते थे। मगर भगवान शिव को भांग पीते हुए किसने देखा था। यह गलत धारणा है। भगवान शिव ने तो पहले जहर भी पिया था तो क्या हम जहर पीने लगेंगे। युवाओं को ड्रग्स का नशा करने की बजाय खुशी का नशा करना चाहिए। इससे वह खुद खुश रहेंगे और उनका परिवार भी खुश रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रयासों में उनकी संस्था द्वारा की गई 30 साल की रिसर्च भी काम आएगी। यह अभियान कॉलेजों से लेकर स्कूलों तक में चलाकर विद्यार्थियों को शुरुआती समय में ही जागरूक करेंगे ताकि वह ड्रग्स की लत में न पड़ें।

10 मार्च को ड्रग्स फ्री इंडिया के नारे के साथ होगी मॉर्निंग वॉक
श्रीश्री रविशंकर ने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि ड्रग्स फ्री इंडिया अभियान के नाम 10 मार्च को मॉर्निंग वॉक की जाएगी। हर गांव से लेकर शहर में सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक देश को नशे से मुक्त करने के संकल्प के साथ दौड़ेंगे।

हमने 61 नशामुक्ति केंद्र खोले : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के जरिये 61 नशामुक्ति केंद्र खोले हैं, जिनमें 25 हजार युवाओं को अभी तक नशे से मुक्त किया जा चुका है। नशे को छुड़वाने के लिए हमारे परिवार व सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी भी बनती है कि ये संस्थाएं नशामुक्ति अभियान में अपना योगदान दें। सरकार प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए कानून का भी प्रयोग किया जाएगा। नशे के व्यापार में सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

कपिल शर्मा के लिए आई युवाओं की भीड़, मंच पर मिले वरुण शर्मा
इस कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा के भी हिसार पहुंचने के दावे किए जा रहे थे। इसलिए युवाओं की भीड़ का एक बड़ा हिस्सा कपिल शर्मा को लाइव देखने के मकसद भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। मगर कॉमेडियन कपिल शर्मा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। हालांकि दिलवाले और फुकरे जैसी फिल्मों में बड़े पर्दे पर आ चुके अभिनेता वरुण शर्मा जरूर मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। वरुण शर्मा ने अपनी फिल्म फुकरे का एक डायलॉग भी युवाओं को सुनाकर खूब गुदगुदाया। हालांकि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुए कार्यक्रम में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने श्रीश्री रविशंकर के साथ मंच सांझा किया था।


एमओयू भी साइन किया
हरियाणा राज्य उच्चत्तर शिक्षा परिषद व व्यक्ति विकास केंद्र के बीच एक एमओयू भी हुआ, जिस पर प्रो. बीके कुठियाला ने हस्ताक्षर किए। इस मीट में हेमा पारिख द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के बारे में बताया गया और श्रीश्री इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस रिसर्च की कार्यकारी निदेशक दिव्या कांची भोतला ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। गुरुग्राम के डीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गर्ग ने भी यहां संबोधन दिया। मंच संचालन प्रो. मनोज दयाल व धारा ने किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता, प्रसिद्ध कलाकार महाबीर जैन व विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed