{"_id":"5beb250ebdec22698c6e50f3","slug":"201542137102-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में हुए लड़कों के 4 व लड़कियों के 7 मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में हुए लड़कों के 4 व लड़कियों के 7 मुकाबले
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। खेल महाकुंभ के बास्केटबाल के देर रात तक मैच कराए गए। इन मैचों में पुरुष वर्ग में चार मुकाबले हुए, जबकि महिला वर्ग के सात मुकाबले हुए। इनमें से अधिकतर मैच एकतरफा रहे, जबकि पुरुषों के फरीदाबाद-यमुनानगर, अंबाला-पंचकूला के मुकाबले ही थोड़े से संघर्षपूर्ण कहे जा सकते हैं। हालांकि बाद में इनका परिणाम भी एकतरफा साबित हुआ। बास्केटबाल और फुटबाल में हिसार की टीमों के मैच बुधवार को होंगे।
सोनीपत की टीम ने सिरसा को हराया
महिलाओं के मुकाबलों में रोहतक की टीम ने दो मैच खेले और दोनों ही मैचों में करनाल व गुरुग्राम की टीमों को हराया। मुकाबलों का दूसरा और रोहतक की टीम का पहला मैच करनाल की टीम के साथ हुआ। इसमे करनाल केवल नौ अंक ही जुटा पाया, जबकि रोहतक की खिलाड़ियों ने 24 अंक हासिल कर मैच जीत लिया। गुरुग्राम की टीम करनाल से भी कमजोर साबित हुई और उसने रोहतक की टीम के 25 अंकों के मुकाबले केवल चार अंक ही जुटाए। महिलाओं का पहला मैच सिरसा-सोनीपत के बीच हुआ, जिसे सोनीपत की टीम ने 39-06 के अंतर से जीत लिया। इसी प्रकार पंचकूला-जींद में जींद ने 27-08 से, महेंद्रगढ़-कैथल में कैथल ने 44-13 से, फतेहाबाद-फरीदाबाद में फरीदाबाद ने 34-07 से और यमुनानगर-पंचकूला में यमुनानगर ने 17-06 के अंतर से एकतरफा जीत हासिल कर अपने-अपने मैच जीत लिए।
बास्केटबाल पुरुष स्पर्धा : फतेहाबाद, फरीदाबाद, अंबाला, झज्जर विजेता
बास्केटबाल में पुरुषों का पहला मुकाबला फतेहाबाद और मेवात की टीमों के बीच हुआ। इसमें फतेहाबाद की टीम ने 48-24 से मैच जीत लिया। इसके बाद फरीदाबाद और यमुनानगर के बीच हुए मुकाबले में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ प्वाइंट्स हासिल किए और दर्शकों की तालियां लूटीं। इसके जवाब में यमुनानगर के खिलाड़ी 69 अंक ही जुटा पाए। अंबाला-पंचकूला के बीच हुए मुकाबले में अंबाला की टीम ने मुकाबला 74-58 से जीत लिया। इसी तरह झज्जर और रेवाड़ी के बीच हुए मैच में झज्जर ने रेवाड़ी के 32 अंकों के मुकाबले 55 अंक हासिल कर मैच जीत लिया।