फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जिला कैटल फ्री के दावे हवा, लावारिस पशु से टकराई बाइक, रोहतक के पशु व्यापारी की मौत

जिला कैटल फ्री के दावे हवा, लावारिस पशु से टकराई बाइक, रोहतक के पशु व्यापारी की मौत

Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिला कैटल फ्री के दावे हवा, लावारिस पशु से टकराई बाइक, रोहतक के पशु व्यापारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिला प्रशासन ने कागजों में हिसार को स्ट्रे कैटल फ्री घोषित किया हुआ है। हकीकत कुछ और है। रविवार को बाइक के सामने लावारिस पशु आने से रोहतक निवासी पशु व्यापारी की मौत हो गई। हादसा चंदन नगर के पास हुआ है। बाइक सवार पशु व्यापारी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बालसमंद की ओर जा रहा था। अचानक बाइक के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया और तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। इनमें से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मरने वाला रोहतक के गांव निंदाणा निवासी राजबीर है। साथ ही घायल साथियों में उन्हीं के गांव के प्रदीप और जयबीर हैं। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। लावारिस पशु के कारण जिले में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।
परिजनों ने बताया कि राजबीर अपने जानकार प्रदीप और जयवीर के साथ भैंस खरीदने के लिए बालसमंद बाइक पर जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे जब वे बालसमंद रोड स्थित चंदन नगर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने एक लावारिस पशु आ गया। इसके कारण बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में 47 वर्षीय राजबीर की सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई और बाकी दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

एक महीने में दो की गई जान
लावारिस पशु के कारण एक महीने में दो मौत हो चुकी है। 26 अक्तूबर को ही सेक्टर-16-17 स्थित सिविल लाइन थाना मोड़ पर कार के सामने लावारिस पशु आने से हादसा हुआ था। हादसे में न्यू मॉडल टाउन के नजदीक राजेंद्रा एन्क्लेव निवासी सार्थक उर्फ सैवी कालड़ा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed