फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तीन दिन में बरसा मानसून सीजन का 28 प्रतिशत पानी

तीन दिन में बरसा मानसून सीजन का 28 प्रतिशत पानी

Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन में बरसा मानसून सीजन का 28 प्रतिशत पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मानसून सीजन की करीब एक चौथाई बरसात का पानी पिछले तीन दिन में बरसा है। तीन दिन में 93 एमएम बरसात हुई है। मानसून सत्र में जून से सितंबर तक औसतन 370 एमएम बरसात होती है। जून में अब तक करीब 107 एमएम बरसात हुई है।
इस बार का जून लोगों के लिए सुहाना मौसम लाया है। जून के कुल 21 दिनों में अब तक छह दिन बरसात रिकॉर्ड की गई है। अधिकतर दिनों में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। सात जून को 4.4 एमएम, आठ जून को 3.3 एमएम,10 जून को 1.5 एमएम, 17 जून को 2.8 एमएम बरसात हुई थी। इसके बाद 18 जून को 24.6 एमएम, 19 जून को 36.7 एमएम और 20 जून की रात को 31.8 एमएम बरसात हुई। इस बार रात के समय ही जोरदार बरसात हुई है। पिछले तीन दिन में करीब 93 एमएम बरसात हुई। अभी इस महीने के नौ दिन बचे हैं। जून में औसतन 58.3 एमएम बरसात होती है। इस हिसाब से सामान्य से करीब दोगुनी बरसात इस माह में हो चुकी है। मानसून सत्र में जून से सितंबर तक औसतन 370 एमएम बरसात होती है। इस लिहाज से देखा जाए तो पिछले तीन दिन में एक चौथाई से अधिक पानी तीन दिन में बरसा है। बरसात के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव भी हुआ। बरसात का यह मौसम किसानों के लिए बेहद लाभदायक है, जिसमें ज्वार, ग्वार, बाजरा, धान की फसलों की बुआई में तेजी आएगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के दिनों में कूल रातें
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। दिन का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 10 डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 22 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूलभरी आंधी चलने के अलावा बरसात होने की संभावना है। इसके बाद 27 जून तक इसी तरह मौसम में बदलाव रहेगा, जिसमें हल्की बरसात की उम्मीद है। दिन काक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना है।

-93 एमएम बरसात, जून में अब तक 107 एमएम पानी बरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed