फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2007-08 flat project hisar, Hisar

पजेशन नहीं मिलने से गुस्साए फ्लैट बायर्स, जाएंगे अदालत

Sun, 12 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 12 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
2007-08 flat project hisar, Hisar
hisar - फोटो : Bureau

वर्ष 2007-08 में हिसार के पहले फ्लैट प्रोजेक्ट में अब तक पजेशन नहीं मिलने से लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने एसोसिएशन का गठन कर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। लोगों ने कहा कि मामले को लेकर अब अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

विज्ञापन

आर सिटी रीजेंसी पार्क अपार्टमेंट बायर्स एसोसिएशन के सदस्य शनिवार को सेक्टर 9-11 में एकत्र हुए। इन लोगों ने सेक्टर में बनाए जा रहे फ्लैट प्रोजेक्ट के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। बायर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि 2007-08 में हिसार हाइट ने हिसार का पहला फ्लैट प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था, जिसमें टू बीचएके, थ्री बीएचके तथा फोर बीएचके के फ्लैट थे। एक हजार स्कवायर फीट से लेकर 1700 स्कवायर फीट के करीब  600 फ्लैट ऑफर किए गए थे। इसके अलावा यहां विला भी ऑफर किए गए। करीब 30 से लेकर 55 लाख रुपये तक में लोगों ने फ्लैट बुक किए। इन लोगों को तीन साल में पजेशन मिलना था।
विज्ञापन


कंपनी ने 2010 में लेटर जारी किए। जिसके हिसाब से कंपनी को 2013 तक पजेशन देना था। वर्ष 2012-13 में हिसार हाइट ने इस प्रोजेक्ट को आर सिटी कंपनी को सौंप दिया। कंपनी ने 2012-13 में काफी लोगों को फ्लैट बेचे। इन लोगों को दिसंबर 2015 तक पजेशन मिलना था। तय समय पर पजेेशन न देने पर कंपनी को 5 रुपये प्रति स्कवायर फीट के हिसाब से बायर्स को मुआवजा देना था। कंपनी की ओर से तय समय के बाद न तो मुआवजा दिया जा रहा न ही लोगों को पजेशन दी जा रही। सवा साल से परेशान बायर्स ने कहा कि उनकी किस्त लेट होने पर उनसे 18 प्रतिशत का ब्याज वसूला जाता है। बड़ी संख्या में लोगों ने बैंकों से लोन लेकर यह फ्लैट खरीदे हुए हैं। ऐसे में उन पर दोहरी मार पड़ रही है। एक ओर उन्हें बैंक में किस्त व ब्याज देना पड़ता है। दूसरी ओर उन्हें किराए के घर में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएस को सौंपा मांग पत्र
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि इस बारे में सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, डीसी निखिल गजराज, एसपी राजेंद्र मीणा को शिकायत दी है। इस मामले में कानूनी तौर पर कार्यवाही की मांग करते हुए यह पत्र सौंपे। सीपीएस ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।

अब अदालत जाएंगे
एसोसिएशन के सदस्यों ने इस मामले को अब अदालत में भी चुनौती देने का फैसला लिया है। एसोसिएशन ने एक व्हाटस एप ग्रुप बनाया है, जिसमें सभी सदस्य लगातार अपडेट उपलब्ध कराएंगे। अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।


अगले सप्ताह होगी बैठक
मौके पर पहुंचे सदस्यों ने प्रोजेक्ट मैनेजर अमित सैनी से बात की। अमित सैनी लोगों को जवाब नहीं दे पाए तो उन्होंने प्रोजेक्ट के मालिक राजेंद्र मित्तल से फोन पर बात कराई, जिसमें तय किया गया कि राजेेंद्र मित्तल अगले सप्ताह हिसार आएंगे और एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed