फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 students studying in government schools of the district did wonders in IIT JEE Mains 2025.

Hisar News: जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 20 विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेन्स 2025 में किया कमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
20 students studying in government schools of the district did wonders in IIT JEE Mains 2025.
हिसार। सुपर 100 के तहत आईआईटी जेईई मेन्स 2025 की तैयारी कर रहे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले जिले के 18 विद्यार्थियों ने कमाल किया है। इन होनहारों ने आईआईटी जेईई मेन्स 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर हिसार जिले का नाम रोशन किया है। ये सभी विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं और वे सुपर-100 योजना का लाभ उठाकर निशुल्क रूप से आईआईटी जेईई मेन्स 2025 की तैयारी कर रहे थे। टॉप 5 होनहारों में पहले पायदान पर गांव खरबला निवासी योगेश ने 97.81 पर्सेंटाइल, दूसरे पायदान पर गांव खेड़ी निवासी मोहित कायत ने 97, तीसरे स्थान पर गांव घिराय निवासी साहिल ने 96.66, चौथे स्थान पर शास्त्री नगर निवासी तरुण ने 96.36 व पांचवें स्थान पर गांव बालक निवासी रोहित ने 95.8 पर्सेटाइल प्राप्त किए है। उपरोक्त 18 होनहार अब आईआईटी जेईई एडवांस 2025 की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

ये है उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार
आईआईटी जेईई मेन्स 2025 में छठे स्थान पर बालक निवासी दीपक शर्मा ने 95.65, सातवें स्थान पर भगाना निवासी कोमल ने 95.49 पर्सेटाइल, आठवें स्थान पर शास्त्री नगर निवासी आर्यन प्रसाद ने 95.25, 9वें स्थान पर मंडी आदमपुर निवासी संदीप ने 93.83, 10वें पायदन पर हिसार निवासी लखविंदर ने 93.79,11वें पायदान पर उमरा निवासी आर्यन ने 93.29 पर्सेटाइल, 12वें पायदान पर बगला निवासी नवीन ने 92.57 पर्सेटाइल, 13वें स्थान पर राजली निवासी अंजलि ने 91.75, 14वें पायदान पर चूलीकलां निवासी शोभित ने 91.61 पर्सेंटाइल, खरकड़ी निवासी सुप्रियता ने 89.7 पर्सेंटाइल, अग्रोहा निवासी नेहा ने 89.12, सदलपुर निवासी आरजू ने 87.60 व हिसार निवासी ने पुष्कर ने 86.83 पर्सेंटाइल प्राप्त किए है।
विज्ञापन


-------------------सुपर 100 कार्यक्रम में जिले के सरकारी स्कूल में पढने वाले विद्यार्थी अग्रणी रहते हैं। लेवल वन की परीक्षा में 2566 विद्यार्थियों ने सुपर-100 की परीक्षा दी थी। अब ये होनहार आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed