{"_id":"58e3f33c4f1c1b41485b4660","slug":"20-percent-more-fider-today-four-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीसदी से अधिक लाइनलॉस वाले फीडरों पर आज से चार घंटे तक कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीसदी से अधिक लाइनलॉस वाले फीडरों पर आज से चार घंटे तक कटौती
amarujala/Hisar
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनलॉस एरिया वाले फीडर के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की मार सहनी होगी। बिजली निगम की ओर से 20 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस वाले सभी फीडरों पर कटौती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 50 प्रतिशत लाइनलॉस वालों को आठ घंटे कटौती की जाएगी। निगम के यह आदेश बुधवार से लागू होंगे। इस लाइनलॉस के कारण करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
हिसार अर्बन एरिया के आठ फीडर पर लाइनलॉस अधिक होने के कारण बिजली कटौती होगी। बिजली निगम ने ऐसे फीडरों की सूची जारी कर दी है, जिसमें महाबीर कॉलोनी फीडर, शिव नगर फीडर, जहाजपुल, विनोद नगर, सेक्टर 16-17, आजाद नगर, बीएसएफ फीडर, तलवंडी-जुगलान फीडर पर बिजली की कटौती होगी। इन सभी एरिया में 20 से लेकर 30 प्रतिशत का लाइनलॉस है। इन सभी फीडर के दायरे में आने वाली कॉलोनियों में उपभोक्ताओं को दो से लेकर चार घंटे तक बिजली कटौती रहेगी।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से यह ऑर्डर जारी किए गए हैं। हिसार शहर में दो सब डिविजन हैं, जिनमें सिटी और सिविल सब डिविजन हैं। इन दोनों सब डिविजन में करीब 11 केवी के 46 फीडर हैं। इनमें शहरी एरिया में करीब 82 हजार उपभोक्ता हैं। ऐसे में हर एक फीडर पर औसतन 2200 उपभोक्ता हैं। शहरी एरिया में करीब चार लाख की आबादी है।
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से लाइनलॉस कम करने के लिए फैसला लिया गया है। निगम मुख्यालय की ओर से मिले आदेशों को लागू किया जाएगा। तय शेडयूल के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी।
डीएल हंसू, एसई, डीएचबीवीएन हिसार
कटौती का यह रहेगा शेडयूल
फीडर लाइनलॉस कटौती का समय
महाबीर कॉलोनी 20.42 दोपहर 12 से 1 बजे ,शाम 7 से 8 बजे
सेक्टर 16-17 21.75 दोपहर 12 से 1 बजे ,शाम 7 से 8 बजे
जहाजपुल 24.74 दोपहर 12 से 1 बजे ,शाम 7 से 8 बजे
आजाद नगर 25.18 दोपहर 2 से 4, शाम 7 से 10 बजे के बीच
बीएसएफ 26.06 दोपहर 2 से 4, शाम 7 से 10 बजे के बीच
विनोद नगर 26.21 दोपहर 2 से 4, शाम 7 से 10 बजे के बीच
तलवंडी- जुगलान 27.90 दोपहर 2 से 4, शाम 7 से 10 बजे के बीच
शिव नगर 28.74 दोपहर 2 से 4, शाम 7 से 10 बजे के बीच
रोटेशनवाइज होगी कटौती...
बिजली निगम की ओर से शाम 7 से 10 बजे के बीच की कटौती दो घंटे की होगी। यह अलग-अलग घंटे में रोटेशन के अनुसार रहेगी। एरिया के अनुसार यह कटौती होगी। उपभोक्ताओं को इस बारे में अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी।
कटौती का फार्मूला
बिजली निगम के अनुसार 20 से 25 प्रतिशत लाइनलॉस वाले फीडर पर दो घंटे कटौती होगी। 25 से 35 प्रतिशत लाइनलॉस वाले फीडर पर चार घंटे कटौती की जाएगी। 35 से 50 प्रतिशत लाइनलॉस वाले फीडर पर 6 घंटे बिजली कटौती होगी। 50 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस वाले फीडर के उपभोक्ताओं को 8 घंटे कटौती सहनी होगी।