फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 new super sucker machines will be purchased to improve the sewerage system in the state.

Hisar News: प्रदेश में सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए खरीदी जाएंगी 20 नई सुपर सकर मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
20 new super sucker machines will be purchased to improve the sewerage system in the state.
हिसार व आदमपुर शहर के लिए सकर/जेटिंग मशीन का लोकार्पण करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ।
हिसार। लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब 20 नई सुपर सकर मशीनें खरीदी जा रही हैं। पहले प्रदेश में केवल 6 मशीनें थीं, अब 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से हर जिले में सुपर सकर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। अमृत-2 योजना के तहत प्रदेश में 2100 करोड़ रुपये के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन सभी कार्यों के पूरा होने पर सीवरेज से जुड़ी दिक्कतें काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन


मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार और आदमपुर शहर के लिए हाई प्रेशर जेटिंग-कम-सक्शन मशीन का लोकार्पण किया। लगभग 42 लाख रुपये की लागत वाली यह हाइड्रॉलिकली ऑपरेटेड मशीन 10,000 लीटर क्षमता की है और 200 मिमी से 400 मिमी व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है। इसकी दोहरी क्षमता हाई प्रेशर जेटिंग और शक्तिशाली सक्शन तंग गलियों और कठिन क्षेत्रों में भी सीवर सफाई को आसान बनाएगी। इससे अवरुद्ध सीवर, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं में कमी आएगी तथा स्वास्थ्य जोखिम भी घटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हिसार के लिए 255 लाख रुपये की एक सुपर सकर मशीन और करीब 20 लाख रुपये की एक अन्य जेटिंग मशीन की खरीद प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed