फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 september protest, Hisar

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, रिजर्व कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था की कमान

Fri, 02 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 02 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
2 september protest, Hisar
Protest - फोटो : Bureau
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 2 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर जिले में रोडवेज, बिजली निगम व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हड़ताल के दौरान बिजली, पानी व बस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां कर पूरी कर ली हैं। हड़ताल के दौरान इन विभागों में अतिरिक्त कर्मचारियों के बल पर जिले में इन व्यवस्थाओं को बनाए रखने का विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है।
विज्ञापन


बिजली : 10 एक्सईएन, 3 एसडीओ संभालेंगे कमान
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन की हड़ताल के दौरान हिसार सर्कल में बिजली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 10 एक्सईएन व 3 एसडीओ तथा 2 जेई की टीम बनाई गई हैं, जो पूरे सर्कल में बिजली सप्लाई की स्थिति व बिजली बाधित व ब्रेक डाउन की समस्याओं पर नजर रखेंगे। इनमें 10 एक्सईएन जहां हिसार, फतेहाबाद, टोहाना, हांसी की सभी डिवीजनों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


जलघरों पर रिजर्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी हड़ताल के दौरान रिजर्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो जिले के सभी बूस्टिंग स्टेशन व जलघरों पर तैनात रहेंगे। एसई शीशपाल सेठी का कहना है कि पानी की सप्लाई को सुचारु रखा जाएगा। और दोनों समय पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए अतिरिक्त कर्मचारी
हड़ताल के दौरान बिजली निगम अधिकारियों की टीम के साथ सर्कल में बिजली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो सर्कल में बिजली व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

20 पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात
हड़ताल के दौरान बिजली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखी जाएगी। इस दौरान 20 पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जिनमें एसआई से लेकर अन्य पुलिस कर्मी हड़ताल के दौरान डिवीजनों पर तैनात रहेंगे।

बसों को चलाने का किया जाएगा प्रयास
रोडवेज यूनियनों के भी हड़ताल पर चले जाने के कारण रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज बसों को चलाने के लिए रिजर्व कर्मचारियों को बुलाया गया है। हड़ताल के दौरान बस स्टैंड के दोनों गेट खुले रखे जाएंगे। इस दौरान प्राइवेट बसें चलती रहेंगी। हालांकि रोडवेज अधिकारियों द्वारा बसें चलाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन अगर सरकारी बसें नहीं चल पाती हैं तो यात्रियों को रेल व निजी वाहनों में सफर करना पड़ सकता है। इधर यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकारी बसों को नहीं चलने दिया जाएगा।

18 हजार यात्रियों को हो सकती परेशानी
हिसार बस डिपो से प्रतिदिन करीब 18 हजार यात्री सफर करते हैं, जिन्हें हड़ताल के दौरान बसें न चलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं 224 बसों के न चल पाने की स्थिति में रोडवेज को करीब 15 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।


रातभर स्टैंड पर ही रहेंगे अधिकारी
रोडवेज जीएम खूबीराम कौशल ने बताया कि बसों को चलाने के लिए व व्यवस्था बनाने के लिए वो वीरवार रात को बस स्टैंड पर ही रहेंगे। साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी बस स्टैंड पर ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed