फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 new cases of swine flu found, including a four year old child

Hisar News: चार साल के बच्चे समेत स्वाइन फ्लू के 2 नये केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
2 new cases of swine flu found, including a four year old child
हिसार। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को 2 नए मरीज सामने आए हैं। इससे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 37 पर पहुंच गया है। स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीजों का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी आयु वर्ग में स्वाइन फ्लू के मरीज आ रहे हैं। स्वाइन फ्लू के शुक्रवार को जो केस मिले हैं उनमें से एक 4 साल का बच्चा और 44 साल की महिला शामिल हैं। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू मरीजाें की संख्या 37 पहुंच गई है। हर रोज 10 के करीब संभावित सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजे जाते है। उन्हाेंने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वायरल बुखार और स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलते जुलते हैं। इसमें मरीज को काफी तेज बुखार होता है साथी सिर में तेज दर्द होता है। उन्होंने बताया कि जैसे सर्दी कम होगी पैसे स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed