फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 km long traffic jam in the city

Hisar News: शहर में लगा दो किमी लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
2 km long traffic jam in the city
हिसार में सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन। 
हिसार। शहर में सोमवार को दिल्ली रोड से सिरसा रोड तक करीब दो किमी लंबा जाम लगा। बारिश के बीच जिला अस्पताल से डाबड़ा चौक तक सैकड़ों वाहन रेंगते रहे। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना प़ड़ा।
विज्ञापन

शहर के दक्षिणी क्षेत्र में साउथ बाईपास और उत्तरी क्षेत्र में दिल्ली-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेन सड़क होने के कारण शहर में जाम कम लगता है लेकिन रविवार को सभी कार्यालयों समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहने के बाद सोमवार को सड़कों पर हर सप्ताह यातायात का दबाव बढ़ जाता है। चर्च से रानी लक्ष्मी बाई चौक के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर भी आजकल अधिक जाम लगता है लेकिन इस सोमवार को स्थिति असहनीय रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बस अड्डे से नागौरी गेट तक अक्सर जाम लगता है। वहां संकरी सड़क पर ऋषिनगर मोड़ पर जलभराव के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। गुरुद्वारे के पास स्पीड ब्रेकर के कारण भी यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे परेशान संदीप कुमार, मनोज, राकेश कुमार, रोशनलाल आदि लोगों ने पुलिस प्रशासन से हर सोमवार को यातायात नियंत्रण के लिए विशेष उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed