फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 dengue patients found in Mangali Surtia and Ludas villages

Hisar News: मंगाली सुरतिया और लुदास गांव में डेंगू के 2 मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
2 dengue patients found in Mangali Surtia and Ludas villages
हिसार। बारिश के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर अब तक डेंगू के 8 मरीज मिल चुके हैं। नए रोगियों में लुदास की 28 वर्षीय महिला और मंगाली सुरतिया के 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। जिला मलेरिया विभाग ने डेंगू रोगी के परिजनों के भी ब्लड सैंपल लिए हैं। वहीं 202 टीमों की तरफ से शहर और गांवों में डेंगू व मलेरिया बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि बरसाती सीजन में डेंगू और मलेरिया बुखार फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जहां साफ पानी रहेगा, वहां डेंगू और मलेरिया के मच्छर ज्यादा होंगे। इसलिए जहां पर पानी जमा दिखे, उसमें काला तेल डाल दें, ताकि लारवा खत्म हो जाए। उन्होंने बताया कि टीमों की तरफ से घरों में जाकर लारवा की जांच की जा रही है। जहां से लारवा मिल रहा है, उनको नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद लारवा मिलेगा तो उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण

जी मिचलाना और उल्टी होना।

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।

अचानक तेज सिरदर्द और बुखार आना।

गंभीर मरीजों के नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना।

बचाव के उपाय

- घराें में रखे गमले, कूलर, पुराने टायर में भरे पानी को साफ कर दें।

- मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कहीं भी अधिक दिनों तक पानी रुकने न दें।

- पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed