{"_id":"67ed8f32c1d0840fc5038fe9","slug":"2-accused-arrested-in-murder-case-2-bikes-and-rods-recovered-hisar-news-c-21-hsr1020-597759-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक व रॉड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक व रॉड बरामद
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर पुलिस ने गांव सीसवाल निवासी विनोद की हत्या के मामले में दो और आरोपियों गांव सीसवाल निवासी साहिल उर्फ शालू और राकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल और रॉड बरामद की हैं। आदमपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि उक्त आरोपी सीसवाल निवासी विनोद पर जानलेवा हमला कर चोटें मारने की वारदात में शामिल थे।
बता दें कि थाना आदमपुर में 26 दिसंबर 2024 को गांव सीसवाल निवासी ओमप्रकाश ने मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसके बेटे विनोद पर जानलेवा हमला कर चोटें मारी थीं। जिसे इलाज के लिए सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई थी। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों साहिल उर्फ शीलू और राकेश को पूछताछ के बाद अदालत पेश किया गया, जहां उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
साइबर ठगों ने खाते से 94 हजार रुपये किए ट्रांसफर
हिसार। साइबर ठगों ने सातरोड निवासी एक युवक के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन 94,272 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज किया है। सातरोड गांव के रोहित ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने 5 अक्तूबर 2024 को मेरे क्रेडिट कार्ड से 94,272 रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड किया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
हिसार। बरवाला पुलिस ने 4 दिसंबर 2022 को हांसी रोड बरवाला से मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी सरहेड़ा निवासी महिपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिपाल ने 4 दिसंबर 2022 को हांसी रोड बरवाला से मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिसे इसने मोटरसाइकिल का रूपांतरण करवा उसके पीछे रेहड़ी लगा ली और निजी कार्यों के लिए प्रयोग करने लगा। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आरोपी को काबू कर रूपांतरित किया हुआ चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें थाना बरवाला में 5 दिसंबर 2022 को हांसी रोड बरवाला से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में बरवाला निवासी रवि ने शिकायत दी थी।