{"_id":"61cdf5148abd4a67803b90ba","slug":"1921-government-teachers-and-staff-of-the-district-did-not-get-the-vaccine-hisar-news-hsr620819252","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1921 सरकारी शिक्षक और स्टाफ ने नहीं लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1921 सरकारी शिक्षक और स्टाफ ने नहीं लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
हिसार। जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक के बावजूद एक तरफ प्रशासन में हलचल शुरू हो गई है तो दूसरी ओर शिक्षा विभाग का ढुलमुल रवैया सामने आ रहा है। खासकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों व स्टाफ को वैक्सीन लगवाने का फरमान डीईओ कार्यालय की ओर से सुनाया जा चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग के आंकड़ों की बात करें तो अभी जिले में 1921 शिक्षक-कर्मचारी बिना वैक्सीन लगवाए स्कूलों में जा रहे हैं।
गौरतलब है कि जिले में शिक्षा विभाग में कुल 7323 शिक्षक-कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनमें से पहली डोज 1932 व दूसरी डोज 3470 शिक्षक-स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी है। अर्थात 74 प्रतिशत शिक्षक-स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी है। याद रहे कि सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि एक जनवरी से वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए बिना स्कूलों, सरकारी कार्यालयों समेत सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
अधिकारी बोले, अवसर एप पर आंकड़े नहीं हो पा रहे अपलोड
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब 85 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों और गैर शिक्षकों को वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन पोर्टल पर आई तकनीकि खामियों के कारण आंकड़े अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। जल्दी ही दुरुस्त जानकारी मुख्यालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
पोर्टल पर तकनीकि खामियों के कारण दुरुस्त आंकड़े अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। जिले में करीब 85 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों-गैर शिक्षकों को वैक्सीन लग चुकी है। दुरुस्त जानकारी को मुख्यालय को अपडेट कर दी जाएगी। - कुलदीप सिहाग, डीईओ, हिसार