फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   देश की सेना का सम्मान नहीं करने वालों को सबक सिखाएगी जनता: कैप्टन अभिमन्यु

देश की सेना का सम्मान नहीं करने वालों को सबक सिखाएगी जनता: कैप्टन अभिमन्यु

Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
देश की सेना का सम्मान नहीं करने वालों को सबक सिखाएगी जनता: कैप्टन अभिमन्यु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता फिर से देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में देने का काम करेगी।
भाजपा ने प्रदेश में अब तक की सभी सरकारों से ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं। कुछ कांग्रेसी नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए ऐसी बयानबाजी दे रहे हैं जो हमारे देश की सेना का मनोबल गिराने का काम कर रही है। उनके मुंह से कमजोर और बचकानी बातें बिल्कुल भी शोभा नहीं देती। कैप्टन अभिमन्यु शनिवार को नारनौंद हलके के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बास क्षेत्र के गांव सीसर, रोशनखेड़ा, बडाला बास खुर्द, बास अकबरपुर, बास बादशाहपुर व उगालन में कई लोगों ने दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा में आस्था जताई।

भारत माता की जय बोलने वालों का भाजपा में स्वागत
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गाली गलौज की भाषा आज कांग्रेस के लोग इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने देश की सेना को भी गाली देने से नहीं बख्शा है। हरियाणा में भी कुछ ऐसे राजनीतिक लोग हैं जो देश की सेना का मजाक उड़ाते हैं। जो कहतेे हैं कि भारतीय सेना किसी तालाब पर गोला फेंककर वापस आ गए। उन्होंने सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। भारत माता की जय बोलने वाले व भारत माता की सेवा करने वाले और परिवारवाद की राजनीति को छोड़कर देश सेवा करने वालों करने वाले सभी लोगों का भाजपा में स्वागत है। सबका साथ-सबका विकास के साथ भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को भी विधायक या सांसद बनाने का लालच देकर पार्टी में शामिल नहीं करती बल्कि देश में समाज सेवा के लिए लोगों को पार्टी से जोड़ना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सबके साथ सबका विकास की नीति पर काम करते हुए इतने विकास कार्य किए हैं कि आज प्रदेश व केंद्र की जनता आज फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुकता से काम कर रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसान व मजदूर को खुशहाल व समृद्ध बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। किसान की आय को दोगुना किया गया है और देश में किसान को पहली बार उनका हक उनकी सम्मान राशि उनको दी गई है। आज नया भारत है जो देश की रक्षा के लिए अपने आप में इतना सक्षम है कि देश के साथ गद्दारी और देश के ऊपर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को हमारे देश के सैनिक किसी भी सूरत में माफ नहीं करेंगे। भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी और देश की बागडोर सही हाथों में नरेंद्र मोदी को सौंपने जा रही है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, राजेंद्र लांबा, जिला पार्षद संजय खरब, मास्टर सुंदर गढ़ी, राजा लाठर बास, प्रेम वर्मा ठेकेदार, कुलदीप गौतम, नरेश वर्मा, सतपाल श्योराण, सतपाल मल्हान, आजाद शर्मा, रोशन पूर्व सरपंच बास, सरपंच राजेंद्र मोर बास, कमलेश भैणी, मास्टर रामनिवास, बीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed