फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डाबड़ा चौक नया आरओबी हुआ जनता के हवाले, 13 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक उदघाटन

डाबड़ा चौक नया आरओबी हुआ जनता के हवाले, 13 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक उदघाटन

Wed, 09 Jan 2019 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
डाबड़ा चौक नया आरओबी हुआ जनता के हवाले, 13 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक उदघाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। डाबड़ा चौक पर बना नया आरओबी अब जनता के लिए खोल दिया गया है। वाहन चालकों को डाबड़ा चौक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिली है। अब डाबड़ा चौक अप व डाउन के लिए उपलब्ध है। हालांकि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल डाबड़ा चौक आरओबी का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। डाबड़ा चौक नया आरओबी खुलने से ट्रैफिक रूटों में बदलाव किया गया है। डाबड़ा चौक बीचों बीच पुलिस अवरोधक लगाए गए हैं। डाबड़ा चौक से आरओबी तक डिवाइडर भी बनाया जाएगा।

इस प्रकार हुए रूट डायवर्ट
हांसी की ओर से आकर बस स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों को चावला हॉस्पिटल के सामने से गुजार कर वापस डाबड़ा चौक से नए आरओबी के रास्ते से भेेजा जा रहा है।
विज्ञापन

- तोशाम रोड से व हांसी की ओर से आने वाले निरंकारी भवन रोड डबल फाटक की ओर जाने वाले वाले वाहनों को डाबड़ा चौक आरओबी के नीचे से गुजारा जा रहा है।
- बस स्टैंड की ओर से आने वाले तोशाम रोड जाने वाले वाहनों को पीएनबी के सामने कट से चावला हॉस्पिटल के सामने से भेजा जा रहा है।
1991 में पूर्व सीएम चौ. भजनलाल ने किया था पुल का शिलान्यास
1991 में कांग्रेस की सरकार तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल ने डाबड़ा चौक के पुराने पुल का शिलान्यास किया था। निर्माण होने के बाद उद्घाटन भी किया था। इसके बाद चौधरी बंसी लाल, ओमप्रकाश चौटाला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनी। आरओबी के दोहरीकरण का काम वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में शुरू हुआ, जोकि इसी महीने पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना बड़ा है ओवरब्रिज
ओवरब्रिज की लंबाई : 613 मीटर
ओवरब्रिज की चौड़ाई : साढ़े आठ मीटर
ओवरब्रिज की ऊंचाई : पुराने पुल से 1.89 मीटर
ओवरब्रिज पर लागत : करीब 15 करोड़ रुपये
हिसार साइड लंबाई : 328.51 मीटर
दिल्ली साइड लंबाई : 243.19 मीटर
रेलवे का क्षेत्र : 41.30 मीटर
रेलवे हिस्से में गार्डर : चार
एक गार्डर का वजन : 30 टन

जनता की सुविधाओं के लिए नए आरओबी को खोल दिया गया है। अब पुल दोहरीकरण में चलेगा। नया आरओबी खोलने से डाबड़ा चौक पर लगने वाले जाम से जनता को राहत मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तय हुए कार्यक्रम के अनुरूप आरओबी का उद्घाटन करेंगे।
-बीएस खोखर, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed