{"_id":"5b0c5c834f1c1bab6e8b5133","slug":"191527536771-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने कर दिया शिलान्यास, बाद में पहुंचे विधायक के प्रतिनिधि बोले, इंतजार तो कर लेते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने कर दिया शिलान्यास, बाद में पहुंचे विधायक के प्रतिनिधि बोले, इंतजार तो कर लेते
Updated Tue, 29 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दिल्ली रोड पर शीशमहल के साथ लगती गली का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सोमवार को मेयर शकुंतला राजलीवाला ने निगम अधिकारियों की उपस्थिति में गली का शिलान्यास किया। जैसे ही मेयर शिलान्यास कर गाड़ी में बैठकर जाने लगी तो वहां विधायक डॉ. कमल गुप्ता के प्रतिनिधि प्रवीन जैन पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से इंतजार नहीं करने को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इंतजार कर लेते तो दोनों एक साथ ही शिलान्यास कर लेते। इस पर अधिकारियों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं बन पाया।
यह है मामला
दरअसल, लंबे समय से शीशमहल के साथ लगती न्यू मॉडल टाउन की मुख्य गली के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब नगर निगम की ओर से इस गली के निर्माण के लिए टेंडर लगाया गया है। सोमवार को मेयर शकुंतला राजलीवाला ने एक्सईएन संदीप कुमार, एमई अमित कौशिक, जेई सुनील कुमार की मौजूदगी में गली का शिलान्यास कर दिया। शिलान्यास की खुशी में लड्डू भी बांट दिए गए। इसके बाद पहुंचे विधायक के प्रतिनिधि ने इंतजार नहीं करने को लेकर गुस्सा जताया। बाद में मेयर और विधायक पक्ष की ओर से गली के निर्माण का श्रेय लेने की भी होड़ मची रही।
40 लाख का हुआ हैं टेंडर
इस गली के निर्माण पर नगर निगम प्रशासन की ओर से 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। न्यू मॉडल टाउन में इस रास्ते से जाने वाले हजारों लोगों को नई गली बनने से लाभ होगा।
विज्ञापन
शीशमहल के साथ लगती गली के निर्माण की काफी समय से मांग थी। गली का टेंडर हो चुका है। अब शिलान्यास भी कर दिया गया। तेजी से काम पूरा होगा।
-शकुंतला राजलीवाला, मेयर, नगर निगम