{"_id":"59e2738f4f1c1b6d548b7547","slug":"191508012943-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाडो पट्टी टोल के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाडो पट्टी टोल के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत एक गंभीर
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बरवाला रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एक बाइक पर सवार दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाडो पट्टी के भट्ठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। मरने वाला व्यक्ति राजस्थान के छबोली गांव का निवासी संदीप और घायल यूपी का सोनू है। सोनू को पहले नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
दोनों युवक बाडो पट्टी टोल से होकर भट्ठे की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों सरसौद के किसी व्यक्ति की बाइक मांगकर लाए थे। दोनों नशे में थे। उनके पास से मौके पर पड़ी शराब की बोतल भी मिली है। जैसे ही उन्होंने टोल पार किया, करीब 500 मीटर की दूरी पर बरवाला की तरफ जाते वक्त बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। टोल के कारिंदों ने उन्हें उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां संदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना बरवाला पुलिस को दी गई है।