फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   19 employees promoted in HU

Hisar News: एचएयू में 19 कर्मचारियों की हुई पदोन्नति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
19 employees promoted in HU
कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज पदोन्नत कर्मचारियों के साथ
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने गत दिवस 19 कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं, जिनमें एक निजी सहायक को निजी सचिव, 11 लिपिकों को सहायक, दो जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और पांच मैसेंजर को दफ्तरी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन

पदोन्नत किए गए सभी कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. कांबोज से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निजी सहायक के पद पर कार्यरत वीना कुमारी को निजी सचिव बनाया है। आदेशानुसार लिपिक से सहायक के पद पर पदोन्नत किए गए कर्मचारियों में मुनीश मोर, ललित यादव, सुमित, अजय कुमार, अमन कुमार, ज्योतिशील, अंकित, मोनिका, सोनू कुमार, सुरेंद्र और अमन कुमार शामिल हैं। उमंग व पारूल को पदोन्नति देकर सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर बनाया गया है। इसी प्रकार मैसेंजर से दफ्तरी के पद पर पदोन्नत किए गए कर्मचारियों में रामसरन, राजबाला, कप्तान, राजबीर सिंह व नरेंद्र राज शामिल हैं। एचएयू प्रशासन के इस कदम की प्रत्येक गैर-शिक्षक कर्मचारी ने प्रशंसा की। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले एक वर्ष में 80 से अधिक कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कांबोज ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल, एसवीसी कपिल अरोड़ा, सहायक कुलसचिव तारा चन्द व प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी रमेशचंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed