फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार के दस स्टूडेंटस को जेएनयू में मिला दाखिला

हिसार के दस स्टूडेंटस को जेएनयू में मिला दाखिला

Fri, 30 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
हिसार के दस स्टूडेंटस को जेएनयू में मिला दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार शहर के 10 विद्यार्थियों का जेएनयू में चयन हुआ है। बीए ऑनर्स के कोर्सेज के लिए देशभर से एक लाख पांच हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 181 सीटों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में हिसार की आठ लड़कियों और दो लड़कों ने सफलता हासिल की।
वीरवार को जेएनयू ने बीए के दाखिलों के लिए लिस्ट जारी की जिसमें क्रॉस एंड क्लाइंब एकेडमी में कोचिंग हासिल करने वाले 10 स्टूडेंट का नाम लिस्ट में शामिल हुआ। जेएनयू में दाखिला मिलने पर स्टूडेंट्स ने एकेडमी पहुंचकर खुशी जाहिर की। मिठाइयां बांटते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इन स्टूडेंट्स की खुशी में शामिल होने के लिए अभिभावक भी पहुंचे।
विज्ञापन

एकेडमी संचालक विश्वा नरवाल ने बताया कि एकेडमी के स्टूडेंट गौरव दलाल, प्रिया श्योराण, ईशा जैन, प्रीती बूरा, नीतू बूरा, पूजा काजला, नीलय मलिक, वसुंधरा, श्रुति मदान, कन्हैया गोयल को जेएनयू में दाखिला मिला है। उन्होंने बताया कि जेएनयू के बीए ऑनर्स के कोर्सेज के लिए 27, 28 और 29 दिसंबर को परीक्षा हुई थी जिसमें हिसार के स्टूडेंट्स ने चंडीगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र पर पेपर दिया। देशभर से करीब एक लाख 5 हजार स्टूडेंट्स ने इसके लिए परीक्षा दी जिसमें अलग-अलग विषय की कुल 181 सीट उपलब्ध थी। वीरवार को जेएनयू की ओर से पहली लिस्ट जारी की गई जिसमें हिसार 10 स्टूडेंट्स का नाम शामिल है। छात्रा पूजा काजला के पिता चंद्रभान काजला ने कहा कि पूजा ने दस महीने पहले ही जेएनयू में दाखिला लेने के लिए टारगेट बनाया था। पहले ही चांस में उसने एडमिशन लेकर सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया श्योराण, ईशा जैन, प्रीती बूरा, नीतू बूरा ने कहा जेएनयू में एडमिशन हर स्टूडेंट का सपना होता है। लाखों स्टूडेंट्स में से 181 बच्चों का चयन होना होता है। ऐसे में लक्ष्य को लेकर शुरूआत से ही काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर अच्छी एकेडमी व फेकल्टी मिले तो सफलता आसान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed