फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम का बेस्ट पार्क चुनने के लिए मेयर की कमेटी ने किया मुआयना --

निगम का बेस्ट पार्क चुनने के लिए मेयर की कमेटी ने किया मुआयना --

Thu, 22 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
निगम का बेस्ट पार्क चुनने के लिए मेयर की कमेटी ने किया मुआयना --
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम ने शहर का बेस्ट पार्क चुनने की प्रक्रिया में बुधवार को मेयर की अध्यक्षता में बनी टीम ने 45 पार्क जांचे। पार्कों को जांचने का काम वीरवार को भी जारी रहेगा। बेस्ट चुने गए पार्कों को निगम की ओर से डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मेयर शकुंतला राजलीवाला, निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जयबीर यादव, अधीक्षक अभियंता रामजीलाल, म्यूनिसिपल इंजीनियर प्रवीण, एमई संदीप, गार्डन सुपरवाइजर जयबीर की टीम ने बुधवार को अलग-अलग एरिया में 45 पार्क जांचे।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने कहा कि खासकर उन पार्कों पर ध्यान दिया जाएगा जिन्हें निगम ने गोद लिया है। पूरे शहर के पार्कों की इस प्रतियोगिता में जांच की जाएगी। वीरवार को शहर के सभी पार्कों की जांच करने के बाद ही शहर के बेस्ट पार्क के लिए मुआयना पूरा हो जाएगा। पहले पार्कों से घास व पत्ते उठवाने के लिए ट्रॉली मंगवाने के लिए फोन आते थे जिसके बाद सभी पार्कों में इक्कठे किए पत्ते और घास से कंपोस्ट खाद बनाने का सुझाव दिया। कई पार्कों ने पार्कों में ही कंपोस्ट खाद के लिए काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले प्रीती नगर से निरीक्षण शुरू किया। ऋषि नगर स्थित दयानंद ऋषि पार्क, एमसी कालोनी के भारत माता पार्क, सेक्टर 1-4 के पास सूरज मल एनक्लेव पार्क, प्रीती नगर, पटेल नगर, मॉडल टाउन, एमसी कॉलोनी, कृष्णा नगर, सेक्टर 9-11 और अर्बन एस्टेट आदि के पार्कों का मुआयना किया।

क्या-क्या देखा पार्क में
पार्क की साफ सफाई
- पार्क में हरियाली
- पार्क में मौसमी फूल कितने लगाए
- पार्क में कंपोस्ट खाद की प्रक्रिया
- डस्टबीन का प्रबंध है या नहीं
- अगर पार्क में टायलेट है तो उसकी सफाई
- पार्क में लोगों की भागीदारी
अच्छे और गंदे फोटो क्लिक किए
निगम की टीम ने पार्कों की अच्छी चीजों की फोटो भी क्लिक की हैं जिन पार्कों में कुछ खामी या गंदगी मिली उनके फोटो भी लिए हैं। पार्कों का मुआयना वीरवार को पूरा होने के बाद बेस्ट पार्क का नाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed