{"_id":"5a3815cd4f1c1bee6a8b4a60","slug":"181513625037-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिड वाहनों को रोकने के लिए बालसमंद बार्डर पर स्थाई नाका शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिड वाहनों को रोकने के लिए बालसमंद बार्डर पर स्थाई नाका शुरू
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिला प्रशासन ने राजस्थान बॉर्डर के पास सोमवार सुबह छह बजे से हिसार-भादरा मार्ग पर स्थायी चेक पोस्ट की शुरुआत कर दी। पहले दिन चेक पोस्ट पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन योगेश मेहरा की निगरानी में अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर रहे। तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे के लिए ड्यूटी दी। यह चेक पोस्ट ओवरलोडिड वाहनों पर लगाम कसने के लिए स्थापित की गई है।
गांव बाससमंद के पास बनाए गई स्थायी चेक पोस्ट पर पहली ड्यूटी पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के नेतृत्व में अलग-अलग विभागों के छह कर्मचारी लगाए गए थे। इस टीम के साथ चार पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। टीम में जो भी संदिग्ध वाहन मिले, उनके कागजों को चेक किया गया। ओवरलोडिड होने के शक पर पास के ही दो धर्मकांटों पर उनका वजन करवाया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मुख्यालय भेजी जाएगी।
डीसी और एडीसी ने किया था दौरा
पिछले सप्ताह ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए बनाई जा रही स्थायी चेक पोस्ट को लेकर उपायुक्त निखिल गजराज और अतिरिक्त उपायुक्त ने राजस्थान बॉर्डर का दौरा किया था। इस दौरान डीसी और एडीसी बॉर्डर पर पड़ने वाले भादरा-हिसार रोड पर पहुंचे थे। वहां पर सरकार द्वारा स्थायी चेक पोस्ट बनाने के लिए दिए गए सुझाव को लेकर चर्चा की थी।
विज्ञापन
एक हफ्ते में बदल जाएगी टीम
पूर्व के अनुभवों को देखते सरकार ने फैसला लिया है कि चेक पोस्ट पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को स्थायी रूप से नहीं रखा जाएगा। स्थायी रूप से रखे जाने वाले कर्मचारियों के ओवरलोडिड वाहन चालकों के साथ मिलीभगत किए जाने की संभावना ज्यादा रहती है।
भादरा रोड का दिया सुझाव
ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ने के लिए भादरा-आदमपुर रोड पर स्थायी चेक पोस्ट बनाने का सुझाव सरकार को दिया गया था। इसके पीछे सबसे बड़ा तर्क राजस्थान से हरियाणा के रास्ते अवैध खनन के ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ा जा सकेगा। चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेेंगे। चेक पोस्ट पर ड्यूटी करने वाली टीम में एक सुपरिंटेंडेंट/डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एक असिस्टेंट, दो क्लर्क, दो चपरासी और तीन पुलिस कर्मचारी और दो ड्राइवर शामिल होंगे। चेक पोस्ट पर ऑफिशियल या टीम की ड्यूटी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा रेंडम तरीके से लगाई जाएगी।