फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नदीम ने पीया दूध, अगले 3-4 दिन में मिल सकती है छुट्टी

नदीम ने पीया दूध, अगले 3-4 दिन में मिल सकती है छुट्टी

Sat, 30 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नदीम ने पीया दूध, अगले 3-4 दिन में मिल सकती है छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नदीम की हालत अब सामान्य हो रही है। शनिवार को उसने मां के दूध के अलावा भी दूध पीया। डॉक्टरों के अनुसार अगले 3-4 दिन में नदीम को छुट्टी दी जा सकती है। शनिवार को दुष्यंत चौटाला भी नदीम का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
सर्वोदय अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. उमेश कालड़ा के अनुसार नदीम की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। शनिवार को उसे दूध पिलाया गया। वह स्टाफ सदस्यों के साथ खेलता भी है। हल्के इंफेक्शन को खत्म करने के लिए डॉक्टरों ने एक दिन पहले ही नदीम की दवाइयों में बदलाव किया था। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. संजय दहिया भी नदीम की हालत पर बराबर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की रिपोर्ट डीसी अशोक मीणा को भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


दुष्यंत ने नदीम को बताया बहादुर बच्चा
दुष्यंत चौटाला शनिवार को अस्पताल और चिकित्सकों से नदीम के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। वे नदीम के माता-पिता से भी मिले और नदीम को बहादुर बच्चा बताते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दुष्यंत के साथ जिला प्रधान जयपाल बांडाहेड़ी, शहरी जिला प्रधान तरुण जैन, राजेंद्र लितानी, संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, राजेंद्र चुटानी, अमित बूरा आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed