{"_id":"5c783febbdec2273816676ed","slug":"171551384555-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह आरोही स्कूलों में प्रवेश के लिए आज दो शिफ्टों में परीक्षा देंगे 4775 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह आरोही स्कूलों में प्रवेश के लिए आज दो शिफ्टों में परीक्षा देंगे 4775 विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह आरोही स्कूलों में प्रवेश के लिए 4775 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बालसमंद। जिले के सभी खंडों के छह आरोही स्कूलों में शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सभी खंडों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कक्षा छठी से बारहवीं तक के इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। इन स्कूलों में दाखिला लेने से पूर्व प्रवेश परीक्षा ली जाती है। आज होने वाली प्रवेश परीक्षा में 4775 छात्र और छात्राएं परीक्षा देंगी। ये प्रवेश परीक्षा कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार पिछली बार की अपेक्षा अधिक विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए इच्छुक है। भिवानी रोहिल्ला स्कूल प्राचार्य शीतल ग्रोवर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी थी लेकिन विद्यार्थी 28 फरवरी को भी फार्म जमा करवाने आए। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। सभी आरोही स्कूल के प्राचार्यों के अनुसार जिन छात्रों ने आरोही स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था उन्हें रोल नंबर जारी कर दिए गए है। परीक्षा के लिए दो शिफ्ट बनाई गई है। कक्षा छठी से 8वीं तक के बच्चों की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 9वीं व 11वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा परिणाम 11 मार्च को घोषित किया जायेगा।
------------------
नए सत्र में छठी से आठवीं का आएगा स्टाफ
जिले के सभी आरोही स्कूलों में पिछले सत्र में ही कक्षा छठी से आठवीं तक विद्यार्थियों के दाखिले करवाए गए थे। लेकिन जिले के किसी भी स्कूलों में कक्षा छठी से आठवीं तक स्टाफ नहीं आया था। लेकिन स्कूल प्राचार्यो के अनुसार अप्रैल माह से जिले के सभी स्कूलों में स्टाफ आ जाएगा।
विज्ञापन
--------------------
चंडीगढ़, सिरसा फतेहाबाद के विद्यार्थी भी देंगे परीक्षा
हिसार जिले में कुल छह आरोही स्कूल है। सभी खंडों में स्थित स्कूलों में प्रवेश परीक्षा देने के लिए जिले से बाहर के विद्यार्थी भी पीछे नहीं है। भिवानी रोहिल्ला आरोही स्कूल प्राचार्य डॉ. शीतल ग्रोवर ने बताया कि अबकी बार चंडीगढ़, सिरसा और फतेहाबाद सहित अन्य जिलों के विद्यार्थी भी दाखिला लेने के इच्छुक है। इससे पहले केवल खंड के ही विद्यार्थी इन स्कूलों में परीक्षा दे सकते थे लेकिन अबकी बार नियमों में बदलाव किया गया है।
चार स्कूलों में फ्री हॉस्टल की सुविधा
छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के साथ साथ सरकार ने उनके रहने खाने पीने की व्यवस्था भी फ्री की है। इस बार जिले के चार आरोही स्कूल भिवानी रोहिल्ला, गैबीपुर, मुगलपुरा और खेड़ी लोहचब में छात्राओं के लिए फ्री गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। जिले के इन चारो स्कूलों में प्रवेश परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अन्य स्कूलों में भी जल्द ही हॉस्टल सुविधा शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
-------------------
ये 4775 विद्यार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा
आरोही मॉडल स्कूल अग्रोहा - 920 विद्यार्थी
आरोही मॉडल स्कूल भिवानी रोहिल्ला बश्10 विद्यार्थी
आरोही मॉडल स्कूल खेड़ी लोहचब - 685 विद्यार्थी
आरोही मॉडल स्कूल उकलाना - 815 विद्यार्थी
आरोही मॉडल स्कूल गैबीपुर - 820 विद्यार्थी
आरोही मॉडल स्कूल घिराय - 725 विद्यार्थी
----------------------
:: जिले के सभी आरोही स्कूलों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष सेशन लेट शुरू होने के कारण स्टाफ नहीं आ पाया था। नए सत्र से सभी आरोही स्कूलों में स्टाफ आ जाएगा।
बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार