{"_id":"5c589844bdec2211df413122","slug":"171549310020-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फरवरी को शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा पटेल नगर आरयूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फरवरी को शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा पटेल नगर आरयूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। राजगढ़ रेलवे लाइन पर पटेल नगर के नजदीक बन रहा शहर का पहला आरयूबी 15 फरवरी को शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल आरयूूबी का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। आरयूबी के बरसाती पानी निकासी के लिए रेलवे ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का सहारा लिया है।
आरयूबी के नजदीक हार्वेस्टिंग के लिए करीब 15 फुट कुुंआ खोदा जा चुुका है। इसके दो फायदे होंगे। एक तो बरसाती सीजन में आयूबी में पानी जमा नहीं होगा और दूसरा बरसात के पानी का सदुपयोग होगा। अब आरयूबी की दोनों ओर सड़क बनाने का कार्य प्रगति पर है। आरयूबी के निर्माण में सात आरसीसी बॉक्स लगाए गए हैं। इसके बाहरी हिस्से पर करीब 14 यू शेप आरसीसी रिंग लगाए गए हैं। आरयूबी की चौड़ाई चार मीटर व ऊंचाई तीन मीटर है।
पहली बरसात तय करेगी कितना कामयाब है आरयूबी
क्षेत्रवासियों ने आरयूबी के बारे में बताया कि पहली बरसात ही तय कर पाएगी की आरयूबी कितना कामयाब है। उन्होंने बताया कि डिंग मंडी आरयूबी, धांसू आरयूबी, जाखोद खेड़ा सहित कई गांवों में बने आरयूबी कामयाब नहीं हो पाए हैं। ये आरयूबी बनने से रविदास कॉलोनी, पटेल नगर, सेक्टर-13, सेक्टर-9 11 व सेक्टर-16 17 वासियों को सुविधा हुई है।