{"_id":"5b7330c442c792485f1352f8","slug":"171534275780-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ मानहानि केस में दुष्यंत ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ मानहानि केस में दुष्यंत ने दर्ज कराए बयान
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सांसद दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को जेएमआईसी रिचु गोयल की अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। सांसद ने प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। जिसमें मंगलवार 14 अगस्त की पहली तारीख थी।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने पिछले महीने खेल मंत्री अनिल विज के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। मंगलवार को सांसद दुष्यंत चौटाला इस मामले केस दर्ज कराने पहुंचे। सांसद ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने प्रदेश में हो रहे दवा घोटाले को उजागर किया था। मीडिया के सामने इस घोटाले के सबूत भी पेश किए थे। करोड़ों रुपये के दवा घोटाले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बौखला गए। उन्होंने इसकी जांच कराने की बजाए गलत बयानबाजी शुरू की। खेल मंत्री ने लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद को नशेड़ी कहकर अपमान किया है। खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मानहानि की है। ऐसे में उन पर आपराधिक केस दर्ज किया जाए। सांसद दुष्यंत के बयान दर्ज किए जाने के बाद अदालत ने इस मामले में 15 सितंबर 2018 की अगली तारीख तय की है। जिसमें अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। अगली सुनवाई के दिन सांसद की ओर से साक्ष्य भी प्रस्तुत करेंगे। सांसद दुष्यंत ने कहा कि दोषी को सजा दिलाने तक हम पीछे नहीं हटेंगे।