फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लगातार छठे दिन भी लू चली , तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस

लगातार छठे दिन भी लू चली , तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस

Tue, 29 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लगातार छठे दिन भी लू चली , तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
लगातार छठे दिन सोमवार को लू चलने से लोगों को भीषण गर्मी सहनी पड़ी। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 45 के आसपास रहेगा।

सोमवार को भी सूर्यदेव ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए। इसके चलते गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाया। लोग दिनभर लू से परेशान रहे। शाम छह बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। पिछले छह दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को भीषण गर्मी के चलते लोगों ने बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा। घरों में कूलर, एसी सामने रहे। दुपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद को गर्मी से बचाते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 30 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 और 31 मई को आसमान में बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed