फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में तमन्ना व पूजा रही प्रथम

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में तमन्ना व पूजा रही प्रथम

Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में तमन्ना व पूजा रही प्रथम
66 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना और 33 में पूजा ने जीता कुश्ती मुकाबला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। महाबीर स्टेडियम में 15 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों के लिए एक दिवसीय जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के करीब 500 पहलवानों ने भाग लिया। इनमें करीब 200 लड़कियां शामिल थी। प्रतियोगिता में लड़कों व लड़कियों के सभी मुकाबले विभिन्न भारवर्ग के अनुसार करवाए गए। ये जानकारी पूर्व जिला खेल अधिकारी सुभाष सोनी ने दी। इस दौरान 66 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना और 33 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा ने कुश्ती मुकाबला जीता।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता मेें पहले स्थान पर आने वाली लड़कियां 26 मई को रोहतक एमडीयू में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रथम स्थान पर आने वाले लड़के 27 मई को सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष हवा सिंह खारिया, सीनियर कुश्ती कोच विष्णुदास, कुश्ती कोच रोशनी देवी, कोच राहुल, कोच नरेंद्र कुंडू, रामनिवास, प्रदीप खारिया, कोच संजीव आर्य, कोच अनूप, रमेश सिहाग, कोच संजय सहित कुश्ती संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

----------
ये लड़कियां रही प्रथम-
भारवर्ग---- विजेता
33 किलोग्राम- पूजा
36 किलोग्राम- सपना
39 किलोग्राम- ममता
42 किलोग्राम- स्वीटी
46 किलोग्राम- अंतिम
50 किलोग्राम- ज्योनति
54 किलोग्राम- अंजली
58 किलोग्राम- मुस्कान
62 किलोग्राम- भावना
66 किलोग्राम- तमन्ना
कुश्ती समाचार में जोड़
लड़कों के वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती के रिजल्ट---
भार वर्ग --------------------------प्रथम--------- दूसरा
38 किलोग्राम---------- जगदीप ----राहुल
41 किलोग्राम-----------आशीष ---------रवि
44 किलोग्राम--------मनदीप--------यशपाल
48 किलोग्राम-------कीमत---------- अक्षत
52 किलोग्राम--------मनजीत----अंकित
57 किलोग्राम-----अकित ------चंद्र मोहन
62 किलोग्राम ----राहुल---------सुमित
68 किलोग्राम----विजय --------विक्रम
75 किलोग्राम--- दीपक ---नीरज
85 किलोग्राम ---- अजय --------विकास
--------------------------------------------
ग्रीको रोमन में लडकों के रिजल्ट
भारवर्ग-------------- प्रथम ------------- द्वितीय
34 किलोग्राम---तनुज -----------रिति
41 किलोग्राम ----रवि----------- प्रथम,
48 किलोग्राम---राहुल---------- आशिष
52 किलोग्राम--दीपक----प्रदीप
62 किलोग्राम---अमन ----अनिल
68 किलोग्राम --------हरदीप-------विक्रम
75 किलोग्राम---अरुण ---प्रदीप
85 किलोग्राम---बिजेद्र---यशवीर
.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed