{"_id":"5a3815de4f1c1bc5758b9e95","slug":"171513625054-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी पार्षदों के विरोध के बावजूद वार्डबंदी की कमेटी सदस्यों के नाम सरकार को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी पार्षदों के विरोध के बावजूद वार्डबंदी की कमेटी सदस्यों के नाम सरकार को भेजे
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
वार्डबंदी की कमेटी को लेकर एक समुुदाय के पार्षदों का विरोध शुरू हो गया है। एक समुदाय के पार्षदों ने सोमवार को कमिश्नर अशोक बंसल से मिलकर आरोप लगाए हैं कि पिछली वार्डबंदी में वार्ड 2 से वार्ड 9 तक गलत वार्डबंदी की गई थी। इस मामले को फिर से अनदेखा कर एक ही समुदाय के तीन सदस्यों को कमेटी में शामिल कर दिया है। उन्होंने कमेटी के गठन की दोबारा मांग की है।
उधर, डिप्टी मेयर सहित पार्षदों के विरोध के बावजूद कमिश्नर ने डीसी को पहले से ही बनाई गई कमेटी के सदस्यों की सूची डीसी को भेज दी। डीसी ने इन सभी सदस्यों की सूची और मांगी गई रिपोर्ट सोमवार को ही सरकार के पास भेज दी है।
हमने आपत्ति दर्ज करवा दी, नहीं बदली तो करेंगे सीएम को शिकायत
डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा और पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान ने कहा कि कमिश्नर को लिखित में कमेटी के संबंध में आपत्ति दर्ज करवा दी है। इस मामले को सांसद दुष्यंत चौटाला के संज्ञान में भी डालूंगा। न तो पंजाबी समुदाय के पार्षदों को शामिल किया गया है और न ही इनेलो के किसी भी पार्षद को। ये सरासर गलत है। कमेटी में फेरबदल होता है तो ठीक है, वरना सीएम साहब को शिकायत करूंगा।
विज्ञापन
चेयरमैन की अध्यक्षता में जल्द होगी बैठक
वार्डबंदी मामले को लेकर डीसी को चेयरमैन बनाया गया है। चेयरमैन की अध्यक्षता में जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में वार्डबंदी फाइनल कर अथवा पांच सदस्यीय कमेटी की मुहर लगाई जाएगी। यह वार्डबंदी की नक्शे समेत रिपोर्ट फिर सरकार को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार वार्डबंदी फाइनल होगी। इसके बाद आगे का प्रोसेस जिला प्रशासन करेगा। आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियां आएंगी तो इसमें सुधार किया जाएगा। इसके बाद वार्डबंदी की घोषणा कर दी जाएगी।
डीसी के साथ होने वाली मीटिंग में ये होंगे शामिल
अध्यक्षता चेयरमैन एवं डीसी।
- सदस्य कमिश्नर अशोक बंसल।
- सदस्य मेयर शकुंतला राजलीवाला।
- यूएलबी के डायरेक्टर के सब ऑर्डिनेट।
-पांच सदस्यीय पार्षदों की कमेटी
-दो बीआई
दोबारा सर्वे किया तो बढ़ गई सात हजार की जनसंख्या
वार्डबंदी का सर्वे करने वाली एजेंसी ने सर्वे में सुधार के बाद जनसंख्या का आंकड़ा बदल दिया है। पहले सर्वे टीम ने 3 लाख 61 हजार के आसपास जनसंख्या की रिपोर्ट दी थी, जो अब बढ़कर 3 लाख 68 हजार के आसपास हो गई है। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो अब यह आंकड़ा बढ़ गया है। सोमवार देर शाम अधिकारियों के समक्ष एजेंसी ने सर्वे रिपोर्ट जमा करवा दी। अब ये रिपोर्ट मंगलवार को कमिश्नर के समक्ष पेश की जाएगी।
पार्षद प्रतिनिधि बोले, मेयर ने दिया था डीएन सैनी और शालू दीवान का नाम
पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान ने कहा कि अधिकारियों ने मनमर्जी से कमेटी सदस्यों के नाम बदल दिए। मेयर मैडम की तरफ से शालू दीवान, सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी और पार्षद मानसिंह चौहान का नाम कमेटी में शामिल करने के लिए अधिकारियों को दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने शालू दीवान के स्थान पर रेखा ऐरन, डीएन सैनी के स्थान पर प्रीतम सैनी और मानसिंह चौहान के स्थान पर अजीत सिंह का नाम शामिल कर दिया।
हमने नियम के अनुरूप कमेटी का गठन किया है। पार्षदों ने आपत्ति जताई है, लेकिन उन्हें समझा दिया गया है कि वार्डबंदी में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होगी। -अशोक बंसल, कमिश्नर नगर निगम