फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अग्रोहा टोल शुरू वाहन चालकों की जेबें होंगी ढीली

अग्रोहा टोल शुरू वाहन चालकों की जेबें होंगी ढीली

Mon, 16 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अग्रोहा टोल शुरू वाहन चालकों की जेबें होंगी ढीली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार-सिरसा मार्ग पर चिकनवास टोल रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। प्राइवेट कंपनी ने टोल वसूली शुरू कर दी है। इसके चलते अपना वाहन लेकर सिरसा रोड पर चिकनवास पार करने वालों को अब जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। शहर से जाने वाले तीन मार्गों पर पहले से वाहन चालकों से टोल वसूला जा रहा था।
प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने रविवार सुबह आठ बजे टोल वसूली का काम शुरू कर दिया। टोल पर वाहनों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। टोल शुरू होने का पहला दिन होने के चलते यहां वाहनों की गहमागहमी ज्यादा रही। चालकों ने वाहन लाइनों में लगाकर टोल से पर्ची कटवाई और फिर वे वाहन लेकर गंतव्य पर बढ़ गए। लोकल लोगों को टोल वसूली में छूट का प्रावधान है। जैसे बाहरी लोगों से कार के एक तरफ के 70 रुपये वसूले जाएंगे। वैसे जिले के नंबर वाली कार के एक तरफ के 35 रुपये और दोनों तरफ के 70 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में इससे पहले यहां हैं टोल
शहर के तीन तरफ से पहले से ही टोल चालू है। दिल्ली रोड पर रामायण टोल, राजगढ़ रोड पर चौधरीवास टोल और चंडीगढ़ रोड पर बाडो पट्टी टोल है। शहर के लोग अपना वाहन लेकर इन टोल से गुजरते हैं तो उनको पहले से जेबें ढीली करनी पड़ती हैं। अब सिरसा रोड पर अपना वाहन लेकर चिकनवास पार जाने वालों को भी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकता है किराया
हिसार-सिरसा रोड पर चिकनवास टोल शुरू होने से अब रोडवेज किराया बढ़ा सकती है। यदि बस भाड़ा बढ़ता है तो प्राइवेट वाहन भी सवारियों का किराया बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इस रूट पर चलने वाले यात्रियों की जेबों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
ये निर्धारित किए रेट
1. कार, जीप, वैन, एलएमवी एक साइड 70 रुपये, आना-जाना 105 रुपये।
2. लाइट कॉमर्शियल वाहन,
मिनी बस आदि एक साइड 110 रुपये, आना-जाना 165 रुपये।
3 बस और ट्रक एक साइड 230 रुपये, आना-जाना 345 रुपये
4 कंटेनर एक साइड 255 रुपये, आना-जाना 380 रुपये
5 एचसीएम, ईएमई, एमएवी एक साइड 365 रुपये, आना-जाना 545 रुपये
6 ओवरसाइज व्हीकल एक साइड 440 रुपये, आना-जाना 665 रुपये।

सिरसा-फतेहाबाद वालों पर पड़ेगा अतिरिक्त भार
हिसार-सिरसा मार्ग पर चिकनवास टोल शुरू होने से फतेहाबाद और सिरसा वालों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। सिरसा-फतेहाबाद के काफी लोग रोज दिल्ली तक आते-जाते हैं। इनमें काफी ऐसे लोग हैं, जो निजी वाहनों से यात्रा करते हैं। अब ऐसे लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।


हां, रविवार सुबह से चिकनवास टोल शुरू हो गया है। टोल का काम काफी दिनों से युद्धस्तर पर जारी था। कंपनी ने रविवार से वाहनों से टोल वसूलना शुरू कर दिया है।
-भूपेंद्र कुमार, आईटी सेल, चिकनवास टोल हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed