फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अधिकारियों की लापरवाही, पांच करोड़ के कार्यों का नुकसान

अधिकारियों की लापरवाही, पांच करोड़ के कार्यों का नुकसान

Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की लापरवाही, पांच करोड़ के कार्यों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता को पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का नुकसान हुआ। अधिकारी समय पर काम पूरा करते तो एमपी ग्रांट से 15 करोड़ के काम पूरे हो सकते थे। अब महज 10 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके।
लघु सचिवालय के सभागार में सांसद दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को डिस्ट्रिक डेवलपमेंट एंड मॉनीटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक ली, जिसमें नलवा विधायक रणबीर सिंह गंगवा, उकलाना विधायक अनूप धानक, बरवाला विधायक वेद नारंग, डीसी निखिल गजराज, एडीसी एएस मान, नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांसद दुष्यंत ने कहा कि अधिकारियों की ओर से सांसद बने हुए तीन साल हो गए। पांच करोड़ सालाना के हिसाब से 15 करोड़ की ग्रांट के काम होने चाहिए थे। अब तक 10 करोड़ रुपये ही आए। क्षेत्र की जनता को पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का नुकसान हुआ। नारनौंद, हांसी, भिवानी और जींद एरिया के कुछ काम के दो साल पहले मंजूरी होने के बाद भी अब तक एस्टिमेट नहीं भेजे गए। सभी विभागों को चिट्ठी लिखकर सात दिन का अल्टीमेटम दें। अगर एस्टिमेट न आएं तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखेंगे। भिवानी के एडीसी के खिलाफ भी वार्निंग लेटर भेजें। अगर काम में गति नहीं आई तो उनके खिलाफ भी लिखेंगे। अधिकारी जल्द अपने प्रोजेक्ट पूरा कराकर उनकी यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट भेजें। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के तहत मंजूर हुई तीन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उगालन-भकलाना रोड को 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। सांसद के पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि हांसी के पांच गांवों के अलावा अन्य 10 गांवों में भी नाबार्ड की मदद से पेयजल आपूर्ति की योजना पर जल्द कार्य शुरू होगा। कृषि सिंचाई योजना में 20 साल पुराने सभी नालों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। पीएम आवास योजना के बारे में निगम आयुक्त अशोक बंसल ने बताया कि 10 वार्डों में 3247 फॉर्म भरे जा चुके हैं। 15 जुलाई तक यह सर्वे पूरा होगा। अमरुत योजना के तहत हिसार को 95 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

बलवान सिंह को मिला चेक
गांव घिराय के किसान बलवान सिंह बूरा ने पिछले साल तीन एकड़ धान की फसल का बीमा कराया था। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ने बीमा रकम इंश्योरेंस कंपनी को नहीं भेजी। बलवान की 80 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ। इंश्योरेंस कंपनी को प्रीमियम न मिलने कारण किसान को मुआवजा नहीं मिला। बैंक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बलवान सिंह को तीन एकड़ फसल की लागत को आंकते हुए 26774 रुपये का चेक जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13.64 करोड़ के प्रीमियम के बदले 34 करोड़ का मुआवजा
जिला कृषि उपनिदेशक वीएस फोगाट ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पिछले साल खरीफ फसल में 70 हजार किसानों ने 13.64 करोड़ रुपये का प्रीमियम देकर बीमा कराया था। किसानों को 33.98 करोड़ का मुआवजा दिया। रबी की फसल में 60 हजार किसानों ने बीमा कराया। रबी का मुआवजा अगले माह जारी हो जाएगा।
कम्युनिटी टायलेट होंगे वाटरलेस
सांसद ने कहा कि दिल्ली में कुछ मेट्रो स्टेशन पर पानी रहित मूत्रालयों का निर्माण किया गया है। इस तरह से टायलेट हिसार में भी बनाए जाएं। इसकी शुरुआत बस अड्डे से की जा सकती है। निगम आयुक्त अशोक बंसल ने कहा कि कम्युनिटी टायलेट को इस आधार पर ही बनाया जाएगा।
जुगलान, चौधरीवास, मुकलान की मांग खारिज
नेशनल हाईवे पर लावारिस पशु होने के सवाल पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि गांव वाले एरिया में रोड के दोनों ओर ग्रिल लगा रहे हैं। रात के समय पेट्रोलिंग पार्टी भी लगाएंगे। जुगलान में स्लिप रोड नहीं बनेगा। चौधरीवास और मुकलान में आरओबी-आरयूबी नहीं बन सकते।
10 दिन में काम पूरा करें, नहीं तो कार्रवाई
सांसद ने टोकस-पातन के बीच बन रहे पुल को लेकर अधिकारी की खिंचाई की। एमपी ने कहा कि दो मार्च को 10 दिन का समय मांगा था। अब तीन महीने बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अगर 30 जून तक काम पूरा नहीं किया तो आपके खिलाफ लिखा जाएगा।

सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी पर प्रदेश सरकार का इंतजार
रेलवे स्टेशन मास्टर निहाल सिंह ने बताया कि एस्केलेटर लगाने का काम जुलाई में पूरा हो जाएगा। वाशिंग यार्ड में सीवर लाइन कनेक्शन, बोरवेल का काम बचा हुआ है। तीन माह में यह पूरा होने की संभावना है। सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी का प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार को भेजा है।

फोटो 44 से 46...लीड ....
- दुष्यंत चौटाला बोल, तय समय पर काम पूरा करते तो 15 करोड़ की ग्रांट मिलती
- तीन साल में केवल 10 करोड़ की ग्रांट ही आ सकी
-भिवानी के एडीसी को वार्निंग लेटर भेजने के निर्देश, हांसी, नारनौंद, भिवानी, जींद के अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed