फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   17 army men got award

17 वीर जवानों को मिला सेना अवॉर्ड

Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
17 army men got award

सेना दिवस के मौके पर सप्त शक्ति कमांड अलंकरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर 17 जवानों, अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसमें 11 बहादुर जवानों को सेना मेडल, दो को सेना मैडल और चार को विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए गए।

विज्ञापन


सप्त शक्ति कमांड के जनरल अफसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अरुण कुमार साहनी ने सेना के बहादुर जवानों मेडल प्रदान किए। मेजर पीएन सुजय कुमार और सिपाही रघुविंद्र सिंह ने असम के चिरांग जिले में ड्यूटी के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन


मेजर रूप सिंह और राइफलमैन रोमन सिंह ने जम्मू कश्मीर के बघबेला में दो आतंकवादियों को मारा था। 19 आर्म्ड के मेजर आरएस पठानिया ने श्रीनगर के सोपोर में दो आतंकवादियों को ढेर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकेंड राजपूत के मेजर मनीष दहिया, सेकेंड राजपूत के मेजर गौरव दीक्षित, 15 असम राइफल के मेजर शिवरैन, गोरखा राइफल के मेजर आरएस नेगी, दस गोरखा के कैप्टन अंकुर त्यागी, 18 एमएएचआर के रघुविंद्र सिंह, थ्री पैरा के किशोर, सरदार जसविंद्र सिंह को भी उनकी विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

मेजर विकास वरयानी को मरणोपंरात सेना मेडल प्रदान किया गया। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर मेजर विकास ने हेलीकॉप्टर को आबादी दूर ले गए।

उन्होंने कई जानों को बचाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। मेजर विकास की विधवा ने यह सम्मान हासिल किया। अभिनेता मनोज जोशी को चाणक्य नामक नाटक में अपने अभिनय कौशल के लिए सम्मानित किया गया।


इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों और समाज के आए अधिकारी, जवान उपस्थित थे। आर्मी कमांडर ने सम्मान प्राप्त करने वालों को राष्ट्रीय एकता की भावना बनाए रखने के लिए शाबाशी दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सेना मेडल
मेजर पीएन सुजाय, गौरव दीक्षित, रूप सिंह नेगी, मनीष दहिया, रणविजय पठानिया, कैप्टन अंकुर त्यागी, रघुविंद्र सिंह, रोमन सिंह, विकास वरयानी (मरणोपरांत)
सेना मेडल (उत्कृष्ट)
ब्रिगेडियर देवेंद्र कुमार, अमर दीप सिंह संधू
विशिष्ट सेवा मेडल
ले. ज. रबिंद्रनाथ सोनी, मे. ज. संजीव वर्मा, मे. ज वीरेंद्र रंधावा, मेजर पतंजलि राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed