{"_id":"5cb1021fbdec22140b20aff7","slug":"161555104287-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय ने ट्यूशन जा रहे स्कूटी सवार को सींगों से उठाकर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय ने ट्यूशन जा रहे स्कूटी सवार को सींगों से उठाकर पटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर-13 में एक बार फिर बेसहारा घूम रही गाय का आतंक देखने को मिला। गाय ने स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन जा रहे एक 22 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। नीचे गिरे युवक को सींगों से उठाकर पटक दिया। इससे उसकी आंतों में सूजन आ गई है।
युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो गाय दौड़कर दूसरी जगह चली गई। बाद में युवक को परिजन निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसको इंजेक्शन लगाने और दवा देने के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पाकर वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमित ग्रोवर मौके पर पहुंचे और नगर निगम के ईओ हरदीप सिंह को फोन पर सूचना दी। ईओ ने गाय को पकड़ने के लिए मौके पर कर्मचारी भेजे।
पार्षद अमित ग्रोवर ने बताया कि सेक्टर-13 में मकान नंबर 938 में रहने वाला 22 वर्षीय युवक यश शाम को ट्यूशन पर जाने के लिए स्कूटी पर बैठा ही था कि पीछे से गाय ने आकर टक्कर मार दी। इसी गाय ने दो दिन पहले ही सेक्टर निवासी दिनेश कुमार को भी चोटिल कर दिया था। उन्होंने ईओ के संज्ञान में मामला लाया तो उन्होंने दो-तीन कर्मचारियों को गाय पकड़ने के लिए भेजा। इससे पहले एक दिन पहले भी सेक्टर 9-11 में गाय ने कई लोगों को चोटिल कर दिया था।
विज्ञापन
दिन में गए थे डीसी से मिलने, नहीं हो पाई मुुलाकात
पार्षद अमित ग्रोवर ने बताया कि वह लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर दिन में उपायुक्त अशोक कुमार मीणा से मिलने गए थे। मगर वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण कार्यालय में नहीं थे। फोन पर भी बात नहीं हो सकी। उनके कार्यालय में जानकारी देने के बाद लौट आए थे। अब शनिवार को डीसी से मिलने की फिर से कोशिश की जाएगी और उनसे लावारिस पशुओं से शहरवासियों को निजात दिलाने की मांग की जाएगी।