{"_id":"5b241ef84f1c1bab6e8b80b7","slug":"161529093880-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और उपप्रधान के चुनाव के खिलाफ समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे विपक्षी पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और उपप्रधान के चुनाव के खिलाफ समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे विपक्षी पार्षद
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधान-उपप्रधान चुनाव : समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे विपक्षी पार्षद
प्रशासन पर लगाया सरकार के दबाव में चुनाव करवाने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
न्याय नहीं मिलने पर दी अदालत में जाने की चेतावनी, बीजेपी समर्थित पार्षद ने दिया पद से इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी।
नगर पालिका सिवानी के प्रधान और उपप्रधान के चुनाव पर सवाल उठाते हुए नाराज विपक्षी खेमे के पार्षद शुक्रवार को अपने वार्ड के वोटरों के साथ सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज पार्षदों और लोगों ने इस दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और चुनावी प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखे जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यह चुनाव सरकार के दबाव में करवाया गया, जिससे लोकतंत्र की हत्या की गई है, चूंकि चुनाव के लिए पार्षदों की संख्या निर्धारित नियमों के मुताबिक नहीं थी। मुख्य बाजार में जुलूस और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और यहां भी जमकर बवाल मचाया। उनकी संख्या और विरोध को देखते हुए उपमंडल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत किए बगैर उनका मांगों से संबंधित ज्ञापन लेकर वापस लौट गए। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल प्रधान व नवनिर्वाचित पार्षद सुनील जाजूदा भी मुख्य भूमिका में नजर आए और उन्होंने अपने मंडल प्रधान के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी विचार चल रहा है और जल्द ही वे इस पर अपना निर्णय सार्वजनिक कर देंगे।
13 मई को पार्षदों के लिए चुनाव के बाद 13 जून को सिवानी प्रशासन की तरफ से नगर पालिका के प्रधान और उपप्रधान का चुनाव करवाया गया था। चुनाव के दौरान पार्षदों की कुल संख्या 7 थी, जबकि 6 पार्षदों ने इस चुनाव से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। प्रशासन की तरफ से एसडीएम ने बहुमत के हिसाब से जैसे ही प्रधान पद के लिए सुरेश खटक और उपप्रधान के लिए विद्या देवी कोठारी का नाम घोषित किया तो इसके विरोध में विपक्षी पार्षदों की बैठक का दौर शुरू हो गया था। इसके विरोध में एकजुट हुए विपक्षी पार्षदों ने अपने वार्ड के वोटरों के साथ 15 जून को शहर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। तय समय पर सभी पार्षद अपने वार्ड के वोटरों के साथ शहर के मुख्य बस अड्डा परिसर पर जमा हुए और वहां एक सभा करने के बाद जुलूस के रूप में सड़क पर उतर आए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
नियमों को ताक पर रखकर हुआ चुनाव : पार्षद
नाराज पार्षद मनीराम, पार्षद ममता चावला, आत्माराम मुआल, रमेश पोपली, का कहना था कि ये चुनाव नियमों के मुताबिक नहीं हुए जिससे लोकतंत्र की हत्या हुई है। उनके मुताबिक नियम कहता है कि चेयरमैन के चुनाव के लिए पहली बैठक में आठ पार्षदों की मौजूदगी जरूरी है, जबकि प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर महज सात पार्षदों की उपस्थिति में ही चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के नतीजे घोषित कर दिए।
विज्ञापन
नियम के मुताबिक हुए चुनाव : एसडीएम
इस बारे में एसडीएम सुरेश कस्वां ने विपक्षी पार्षदों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि चेयरमैन पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है और नियमों का पालन करते हुए ही चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करवाया गया है। अगर किसी को आपत्ति है तो वो न्यायालय में जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
आप का हरियाणा जोड़ो अभियान जोरों पर
सिवानी मंडी। आप आदमी पार्टी का हरियाणा जोड़ों अभियान जोरों से चल रहा है। उपमंडल के गांवों में पार्टी के स्पीकर जाकर आम लोगों को आम आदमी पार्टी की गतिविधियों के बारे मेें जानकारी देने के साथ उनके लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के द्वारा भेजी गई चिट्ठी भी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आप के ब्लॉक प्रधान सुभाष बड़वा ने बताया कि आप के उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व स्पीकर गांवों मेें जाकर आम लोगों से बातचीत कर उनके साथ बैठक कर रहे हैं। इस मौके पर मदन मोहन अग्रवाल, मनोज कुमार, जयबीर सिंह, रमेश कुमार सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।