{"_id":"5b0b037b4f1c1bf76e8b4e01","slug":"161527448443-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जानलेवा हुई भीषण गर्मी, नारनौंद में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जानलेवा हुई भीषण गर्मी, नारनौंद में एक की मौत
Updated Mon, 28 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
भीषण गर्मी पर अब जानलेवा हो गई है। रविवार को भीषण गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। लगातार छठे दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी के प्रकोप से नारनौंद में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। नारनौंद खांडा मार्ग पर टी प्वाइंट के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर चोट और किसी अन्य चीज के निशान नहीं होने के कारण उसकी मौत की आशंका गर्मी के कारण जताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम हांसी के सामान्य अस्पताल में करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने भी युवक की मौत की आशंका गर्मी के कारण ही जताई है। शव शिनाख्त के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में रखा गया है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
सूर्यदेव के आक्रामक तेवरों के कारण रविवार का दिन भी गर्म रहा। दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया है। रविवार को अवकाश होने के कारण लोग घरों से निकलने से बचे। जिनको मजबूरी में घर से निकलना पड़ा उन लोगों ने खुद को पूरी तरह से ढककर घर से बाहर निकले। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख -- तापमान
21 मई--- 43.4
22 मई--- 45.5
23मई--- 45.1
24 मई-- 45.6
25 मई---45.5
26 मई ---45.7
27 मई ---45.3
मंगल-बुध को बदलेगा मिजाज
मौसम विभाग के सोमवार को गर्मी सताएगी। 29 मई मंगलवार को मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। इसमें धूलभरी आंधी के बाद तेज हवाएं चल सकती हैं। बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।