{"_id":"5a8883c84f1c1ba0268bab1d","slug":"161518896072-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस के लिए चार डयूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस के लिए चार डयूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ रहेंगे तैनात
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से रविवार को मनाए जाने वाले बलिदान दिवस को लेकर प्रशासन ने चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले में धारा 144 पहले से ही लागू है।
रविवार को बलिदान दिवस के लिए प्रशासन ने धरनास्थल पर कार्यक्रम के लिए शर्तों के साथ अनुमति दी है। इसमें रोड जाम होने पर या किसी तरह की बाधा आने पर समिति को जिम्मेदार माना जाएगा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से रामायण रेलवे ट्रैक के पास बलिदान दिवस मनाया जाएगा। पिछले साल फरवरी में समिति ने यहां धरना शुरू दिया था। इसके बाद समिति ने यह जमीन अगले एक साल तक के लिए किराए पर ली थी। उसी जमीन पर बलिदान दिवस मनाया जाएगा।
बलिदान दिवस के लिए हिसार के एसडीएम परमजीत बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट हिसार एरिया को कवर करेंगे। हांसी के एसडीएम राजीव अहलावत हांसी की ओर के एरिया को कवर करेंगे। जिला राजस्व अधिकारी आरके जांगड़ा धरनास्थल के आसपास का एरिया कवर करेंगे। हुडा संपदा अधिकारी सुमित कुमार रेलवे ट्रैक के आसपास की निगरानी करेंगे। पुलिस फोर्स की दो टुकड़ी रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे पर रहेंगी। पुलिस की ओर से डीएसपी हांसी, डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर जितेंद्र सिंह मौके पर तैनात रहेंगे। अपनी अपनी टीम के साथ एरिया में लगातार गश्त भी कराएंगे।
विज्ञापन
समिति ने किया निरीक्षण
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने बलिदान दिवस को लेकर रेलवे ट्रैक के पास टेंट लगा दिया है। प्रदेश महासचिव रामभगत मलिक, प्रदेश सचिव बलवान सुंडा ने कहा कि 18 फरवरी 2016 को आरक्षण की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में जाट समुदाय के 21 लोग मारे गए थे। उनकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के लोगों ने टेंट लगाकर उसका निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर जय महेंद्र पटवारी, हिम्मत सिंह, वजीर ढांडा, महेंद्र पूनिया, सतीश माजरा मौजूद थे।
दस बजे शुुरू होगी श्रद्धांजलि सभा
प्रदेश महासचिव रामभगत मलिक ने कहा कि करीब दस बजे जनसभा शुरू की जाएगी। इसमें सबसे पहले जाट समाज के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद मृतकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। समिति के सदस्य अब तक के आंदोलन की समीक्षा करेंगे। अगली रणनीति को लेकर मंथन भी करेंगे।
सुरक्षा को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल अलर्ट रहेगा। सभी अधिकारी अपनी तय ड्यूटी के अनुसार गश्त पर रहेंगे।
-जितेंद्र सिंह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, हिसार।