फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीसी साहब! भाजपा पार्षदों को फायदा पहुंचाने के लिए वार्डबंदी में अधिकारियों ने की घालमेल

डीसी साहब! भाजपा पार्षदों को फायदा पहुंचाने के लिए वार्डबंदी में अधिकारियों ने की घालमेल

Thu, 25 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
डीसी साहब! भाजपा पार्षदों को फायदा पहुंचाने के लिए वार्डबंदी में अधिकारियों ने की घालमेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वार्डबंदी को लेकर बुधवार को सीनियर डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि, डिप्टी मेयर सहित चार पार्षद डीसी दरबार पहुंचे। डीसी निखिल गजराज को पार्षदों ने कहा कि साहब इस मामले में बड़ा घालमेल हुआ है। वार्ड 15 व वार्ड 20 के बीजेपी पार्षदों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी वार्डबंदी गलत की गई है। घालमेल की बात सुनकर डीसी ने पार्षदों को कार्यालय में बैठा लिया और विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अगर घालमेल हुआ है तो किसका हाथ है। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि साहब ये घालमेल छोटे कर्मचारियों के बस की बात नहीं। इसमें बड़ा अधिकारी ही है अगर इसकी जांच की जाए तो खुलासा हो सकता है। इस पर डीसी गजराज ने मौके पर ही कमिश्नर अशोक बंसल के पास कॉल की। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी गलत होने की बात सामने आ रही है। क्या मामला है ये। इस पर कमिश्नर ने कहा कि सर इनकी आपत्ति ले लेते हैं अगर तर्कसंगत होगी तो जरूर ठीक हो जाएगा।
रेलवे लाइन क्रॉस नहीं होगी, भौगोलिक दृष्टि से ठीक होना चाहिए
मामले को लेकर जब डीसी ने कमिश्नर से बात की तो उन्होंने कहा कि नई वार्डबंदी में रेलवे लाइन जानबूझकर क्रॉस की गई है ये नियमों के अनुसार ठीक है या नहीं इसे दिखाओ। दूसरा उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भी वार्ड ठीक बनाया जाना चाहिए। आपत्ति आ रही है कि कहीं जनसंख्या 16 हजार है तो कहीं 30 हजार, ये क्या माजरा है इसे ठीक कराओ। पार्षदों को उन्होंने आश्वासन दिया कि आपत्ति दे दो, वार्डबंदी में जो कमियां हैं उसे ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी सुनवाई के लिए गठित कर देंगे जिसमें एडीसी, कमिश्नर बंसल व हुडा ईओ अथवा सीटीएम मैडम में से कोई एक हो सकते हैं।
विज्ञापन

अनिल तनेजा बोले-कमेटी बनाने में भी बड़ा घालमेल
वार्ड 15 से कृष्णा नगर निवासी अनिल तनेजा ने भी वार्डबंदी को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी कमेटी में जिन पार्षदों को लिया जाना था उसमें बीसी वार्ड का पार्षद होना चाहिए था। नगर निगम अधिकारियों ने यहां खेल कर दिया। बीसी वार्ड की बजाए पिछड़ी जाति के पार्षद को इसमें शामिल कर लिया। जबकि वार्ड 15 तो पिछली बार ओपन वार्ड था। बीसी वार्ड के स्थान पर तो या तो मास्टर प्रहलाद को या फिर राजपाल मांडू को लिया जाना था। उन्होंने कहा कि पार्षद प्रीतम सैनी को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें कमेटी में शामिल किया गया था। डीसी से मिलने वाले सदस्यों में डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश बंसल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुनील सैनी सहित कई अन्य आम लोगों ने भी आपत्ति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी साहब! भाजपा पार्षदों को फायदा पहुंचाने के लिए वार्डबंदी में अधिकारियों ने की घालमेल
फ्लैग--डीसी दरबार पहुंचे सीनियर और डिप्टी मेयर सहित चार पार्षद, बोले-दो बीजेपी पार्षदों के फायदे के चक्कर में पूरी वार्डबंदी की गलत
- कमिश्नर को किया डीसी ने फोन, कमिश्नर बोले-आपत्ति दे दें तर्कसंगत होगी तो ठीक हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed