{"_id":"5a1c649b4f1c1b9e678be58c","slug":"161511810203-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री बनवारीलाल बोले सचिव के निलंबन की अनुशंसा का करेंगे ----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री बनवारीलाल बोले सचिव के निलंबन की अनुशंसा का करेंगे ----
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि मार्केट कमेटी के सचिव की जांच के लिए लिखा जाएगा। साथ ही सचिव को सस्पेंड करने के लिए भी अनुशंसा भेजी जाएगी।
जन परिवाद समिति की बैठक में भाजपा के करीब 20 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. बनवारी लाल को शिकायत पत्र सौंपा। इसमें भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी के सचिव सरकार को बदनाम कर रहे हैं। कमेटी के सचिव के खिलाफ चेयरमैन महाबीर जांगड़ा ने सीएम को भी शिकायत दी हुई है। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए। बाद में मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि मार्केट कमेटी सचिव की जांच कराएंगे। साथ ही उनके निलंबन की सिफारिश भी भेजी जाएगी। जिले को कैटल फ्री घोषित किए जाने के बाद एक महीने में दो लोगों की मौत पर मंत्री से सवाल पूछा गया तो मंत्री ने कहा कि बारे में जांच कराएंगे। मौके पर मौजूद डीसी ने कहा कि यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। डीसी के साथ तू-तू, मैं-मैं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। सभी को अपनी मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए।
यह था मामला
मार्केट कमेटी के सचिव पर चेयरमैन महाबीर जांगड़ा ने रिकॉर्ड न देने के आरोप लगाए थे। चेयरमैन ने कुछ ट्रक के नंबर दर्ज कर सचिव से उनका रिकॉर्ड मांगा था। सचिव की ओर से राजस्व का कुछ रिकॉर्ड दिया गया था। इस पर चेयरमैन संतुष्ट नहीं हुए थे।