{"_id":"67dda8868f12949fff0ff80a","slug":"16125-students-are-delighted-after-passing-the-level-1-exam-hisar-news-c-21-hsr1020-589469-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 16125 विद्यार्थियों में उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 16125 विद्यार्थियों में उल्लास
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा निदेशालय ने उल्लास लेवल-1 का परीक्षा परिणाम वीरवार देर रात घोषित किया। जिले में 16125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 1051 फेल हो गए। इसके अलावा 157 परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क देकर पास किया गया है। बता दें कि 30 मार्च को लेवल-2 की परीक्षा होगी, जिसके लिए जिले में 518 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सर्वेयर की ड्यूटी लगाई गई है, जोकि परीक्षा लेंगे। लेवल-2 की परीक्षा में लेवल-1 में पास होने वाले परीक्षार्थी बैठेंगे। साथ ही अगर कोई नया पंजीकृत व्यक्ति लेवल-2 की परीक्षा देना चाहे तो उसे भी छूट दी गई है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
फोन पर परीक्षार्थियों से संपर्क करेंगे सर्वेयर
शिक्षा विभाग ने सर्वेयर को आदेश दिए है कि वे परीक्षार्थियों को निजी तौर पर भी फोन करेंगे। उन्हें परीक्षा शेड्यूल के बारे में अवगत कराएंगे। कम से कम 5 दिन पहले परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए नोटिस करना होगा। हालांकि सरपंचों-पंचों व ग्राम सचिवों से संपर्क कर मुनादी भी करवाई जाएगी।
दिव्यांग परीक्षार्थियों को घर पर प्रश्न-पत्र हल करने की छूट
विभाग ने आदेश दिए हैं कि दिव्यांग परीक्षार्थियों को छूट रहेगी कि वे घर पर ही प्रश्न-पत्र को हल कर सकेंगे। इसके लिए सर्वेयर की ड्यूटी लगाई गई है, जोकि दिव्यांग परीक्षार्थी के घर पर प्रश्न-पत्र व उत्तरपुस्तिका लेकर जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर-पुस्तिका लेकर सुपरिटेंडेंटों को जमा करवाएगा।
विज्ञापन
यह है उल्लास कार्यक्रम
उल्लास कार्यक्रम के तहत 15 साल से लेकर बुजुर्ग लोगों को शिक्षित किया जाता है। चाहे उनकी उम्र 90 हो या इससे अधिक हो। इस योजना का लाभ हर उम्र का व्यक्ति उठा सकता है। इसके लिए विभाग ने विशेष तौर पर वॉलिंटियर तैयार किए हैं, जोकि 10 से 15 लोगों के एक ग्रुप को पढ़ाते हैं।
30 मार्च को उल्लास कार्यक्रम लेवल टू की परीक्षा होगी। जिसके लिए 518 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। एक दिन पूर्व वीरवार को लेवल वन का परीक्षा परिणाम आया है। बीईओ को आदेश दिए हैं कि वे सही तरीके से परीक्षा करवाएंगे। -
जोगेंद्र, जिला नोडल अधिकारी, उल्लास कार्यक्रम, हिसार।