{"_id":"68d4440b32f411970f0ba871","slug":"16-old-buses-will-reach-roadways-will-run-on-local-routes-hisar-news-c-21-hsr1005-716963-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोडवेज में पहुंचेगी 16 पुरानी बसें, लोकल रूट पर दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोडवेज में पहुंचेगी 16 पुरानी बसें, लोकल रूट पर दौड़ेगी
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज को अगले सप्ताह तक 16 पुरानी बसें और मिल जाएंगी। इन बसों को चेक करने के बाद ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। 13 बसें नूंह और 3 बसें चरखीदादरी से हिसार डिपो आनी हैं।
कुछ दिन पहले रोहतक से बीएस-4 मॉडल की 18 बसें पहुंची थीं। मगर अब 16 बसें भी जल्द पहुंचने की संभावना है। इसी माह हिसार डिपो की 37 बसें कंडम घोषित की जा चुकी हैं। हालांकि रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल का कहना है कि इनके बदले हमें नई बसें मिल जाएंगी। मगर बसें कब पहुंचेंगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हां इतना जरूर है कि अब हिसार डिपो पुरानी बसों का निर्भर हो चुका है।
दरअसल, यात्रियों को ग्रामीण रूटों पर बसों की परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में अब रोडवेज की ओर से लिस्ट तैयार की जाएगी कि किस-किस रूट पर बसाें की कमी है। ऐसे में उन रूटों पर पुरानी बसों को दौड़ाया जाएगा। वहीं, बस स्टैंड पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करने पहुंचते हैं। ऐसे में डिपो में बीएस-6 मॉडल की नई बसें आनी चाहिए।