फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिशन 46 के साथ विधानसभा चुनावों में उतरेगी जेजेपी: निशानसिंह

मिशन 46 के साथ विधानसभा चुनावों में उतरेगी जेजेपी: निशानसिंह

Wed, 19 Jun 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
मिशन 46 के साथ विधानसभा चुनावों में उतरेगी जेजेपी: निशानसिंह
हिसार। जननायक जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में मिशन 46 के साथ मैदान में उतरेगी और सफलता जरूर हासिल होगी। यह दावा जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने किया। वे मंगलवार को पार्टी के अर्बन एस्टेट-2 स्थित दुष्यंत आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का नए सिरे से गठन किया जा रहा है और जल्द ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता नए जोश के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह मोदी के नाम का तूफान आया था, जिसमें सभी पार्टियां बह गईं। सबसे बड़ा फेलियर कांग्रेस पार्टी का है, जो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकी। राहुल का चेहरा मोदी के सामने कुछ नहीं कर पाया और एनडीए के सामने यूपीए फीकी पड़ गई। विधानसभा चुनाव में परिस्थिति विपरीत होगी और जजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। निशान सिंह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ा गया, जबकि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आर्थिक हालात, बढ़ते अपराध, अवैध खनन सहित अन्य स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे। जेजेपी आगामी चुनाव में इन्हीं मुद्दों के लेकर अपना विजन जनता के सामने रखेगी। इस अवसर पर जिला प्रधान जयपाल बांडाहेड़ी, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, शहरी जिला प्रधान तरुण जैन, हलका प्रधान प्रह्लाद सिंह सैनी, भरत सिंह, राजमल काजल, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, दलबीर पंवार, रवि आहुजा, सूबे सिंह सिवाच, महावीर खर्ब, कैप्टन छाजूराम, ईश्वर लौरा, विपिन गोयल, मोहित अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed