फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दाखिले के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद है गवर्नमेंट कॉलेज

दाखिले के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद है गवर्नमेंट कॉलेज

Wed, 29 May 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
दाखिले के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद है गवर्नमेंट कॉलेज
हिसार। जून के पहले सप्ताह में कॉलेजों में दाखिले को लेकर दौड़ शुरू हो जाएगी। हर किसी विद्यार्थी की ख्वाहिश होती है कि उसका दाखिला उसके मनपसंद कॉलेज में हो। यूं तो शहर में आधा दर्जन से ज्यादा कॉलेज हैं। मगर गवर्नमेंट कॉलेज ज्यादातर विद्यार्थियों की पसंद है। इसकी वजह यह है कि कम फीस में अच्छी पढ़ाई। इसी कारण से इस कॉलेज में दाखिले को लेकर मारामारी रहती है। दाखिले की कटऑफ भी यहां काफी हाई रहती है। यह कॉलेज शहर के पुराने कॉलेजों में शुमार है। वैसे तो इस कॉलेज में सभी विषयों की अच्छी पढ़ाई होती है। मगर आर्ट्स व कॉमर्स के विद्यार्थियों की यह पहली पसंद है।
विज्ञापन

कॉलेज की खासियत
इस कॉलेज को मॉडल डिग्री कॉलेज का दर्जा प्राप्त है। प्रदेश में मात्र छह ही ऐसे सरकारी कॉलेज हैं, जिन्हें यह दर्जा प्राप्त है। वहीं नैक से इस ए ग्रेड प्राप्त है। कॉलेज में पूरा स्टाफ है। कॉलेज की बिल्डिंग भी बढ़िया है। मेडिकल व नॉन मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए लैब आदि की पूरी व्यवस्था है। कॉलेज में खेल ग्राउंड भी है। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी व एनएसएस की भी व्यवस्था है। इसके अलावा कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल की भी सुविधा है।
विज्ञापन

बंद नहीं होगा गर्ल्स हॉस्टल
कॉलेज में स्थित गर्ल्स फिलहाल बंद नहीं होगा। नए सत्र में भी छात्राएं यहां रह सकेंगी। इस हॉस्टल में 50 छात्राओं के ठहरने का व्यवस्था है। कॉलेज प्रशासन की पहले यह प्लानिंग थी कि इस हॉस्टल को फिलहाल बंद कर दिया जाए। क्योंकि इसकी बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। मगर बाद में इस प्लानिंग को रद्द कर दिया गया। अब हॉस्टल की बिल्डिंग की भी मरम्मत करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद नहीं मिला नया कोर्स
कॉलेज प्रशासन ने नए सत्र कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के पास आवेदन किया था। जिन कोर्सों के लिए आवेदन किया था, उनमें बीपीएड, एमएसई इन मैथ, आर्ट्स में कंप्यूटर साइंस एक विषय के तौर पर, बैंकिंग एंड फाइनेंस इंश्योरेंस साइंस व पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग और जीआईएस व बीएससी कंप्यूटर साइंस की एक यूनिट शामिल हैं। इसके अलावा बीएससी बायो टेक्नोलॉजी की सीट 40 से बढ़ाकर 80 करने के लिए भी अनुमति मांगी थी। मगर विभाग ने कॉलेज को एक भी नया कोर्स अलॉट नहीं किया है। इसके अलावा कॉलेज ने बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन नामक कोर्स को भी बंद करने की अनुमति मांगी थी। अब कॉलेज फिर से विभाग से अनुमति मांगी है कि उन्हें इन कोर्सों को शुरू करने की अनुमति दी जाए।
विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 नए कमरे
कॉलेज में फिलहाल दस कमरों का निर्माण किया जा रहा है। जुलाई तक ये कमरे बन तैयार हो जाएंगे। इन कमरों में पीजी कोर्सों की क्लासेज लगेंगी। हालांकि अभी भी विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए 20 कमरों की और जरूरत है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इन कमरों के लिए नक्शा बनवाकर भेजा जा चुका है।
आठ जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
कॉलेजों में दाखिले में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ जून से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून है। जुलाई में दाखिले शुरू हो जाएंगे। वहीं 16 जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

ये है सीटों की स्थिति
कोर्स सीटों की संख्या
बीए 720 प्लस 5 (स्पोर्ट्स)
बीए इंग्लिस ऑनर्स 55
बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 55
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 40
बीकॉम 240
बीकॉम ऑनर्स 40
बीएससी नॉन मेडिकल 240
बीएससी मेडिकल 160
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी 40
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन 50
एमए इंग्लिश 50
एमए इकनॉमिक्स 50
एमए पॉलिटिकल साइंस 50
एमए संस्कृत 35
एमएससी ज्योग्राफी 50
एमकॉम 50

यह शहर का पुराना व प्रतिष्ठित कॉलेज है। यहां विद्यार्थियों को गुुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में कॉलेज में लगभग 5600 विद्यार्थी ग्रहण कर रहे हैं।
- पीएस रोहिल्ला, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉलेज, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed