{"_id":"5b0b03794f1c1ba36e8b4eaa","slug":"151527448441-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे तक क्यूसीआई टीम ने किया मुआयना, 250 से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे तक क्यूसीआई टीम ने किया मुआयना, 250 से लिया फीडबैक
Updated Mon, 28 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हिसार रेलवे स्टेशन की स्वच्छता रैंकिंग के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम ने रविवार को पांच बिंदुओं पर जांच की। टीम ने पहले दिन करीब 250 लोगों से फीडबैक लिया। स्वच्छता को लेकर टीम का सर्वे सोमवार को भी जारी रहेगा। टीम ने रात नौ बजे तक स्टेशन के कई हिस्सों को जांचा।
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम रविवार सुबह सात बजे हिसार पहुंची। टीम ने हिसार स्टेशन पहुंचते ही अपनी लोकेशन को ऑनलाइन किया। टीम सदस्य सत्यम सिंह और अब्दुल्ला अंसारी ने रविवार को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक यात्रियों से सफाई पर फीडबैक लिया। दूसरे सत्र में शाम तीन बजे के टीम सदस्यों ने रेलवे कार्यालयों में रजिस्टरों का जायजा लिया। रजिस्टरों में सफाई कर्मियों की हाजिरी से लेकर कर्मियों के वेतन भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने जांच में सफाई कर्मियों का वेतन भुगतान के ऑनलाइन होने और ऑफलाइन होने की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इन जगहों का किया निरीक्षण
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर शौचालयों, पार्किंग, प्लेट फार्म फर्श, रेलवे ट्रैक, पेयजल सुविधा, अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर रजिस्टरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद सारा एकत्रित किया डाटा ऑनलाइन कर दिया।
विज्ञापन
एप के जरिये आप भी दें फीडबैक
रेल स्वच्छ के माध्यम से भी स्वच्छ अभियान को फीडबैक दिया जा सकता है। रेल स्वच्छ एप को मोबाइल में प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक महेंद्र पाल चुघ ने बताया कि इस एप के माध्यम भी हम अपने स्टेशन को अच्छी रैंक दिलाने में मदद कर सकते हैं। एप पर स्टेशन की सफाई व्यवस्था को लेकर सवालों के हां और ना में उत्तर देकर फीडबैक दे सकते हैं।
आज भी जारी रहेगा निरीक्षण
टीम ने रविवार को कई जगह से मोबाइल वीडियो क्लिप बनाई। कुछ जगह से फोटो लेकर अपलोड किए। टीम ने पहले दिन में करीब 250 लोगों से फीडबैक लिया है। टीम सोमवार को भी 50 लोगों से फीडबैक लेगी। टीम ने 300 लोगों से फीडबैक का लक्ष्य तय किया है।
पिछली बार 173वें नंबर पर रहे
पिछली बार हिसार रेलवे स्टेशन ने स्वच्छ रेलवे सर्वे में हिस्सा लिया था, जिसमें हिसार को 173वीं रैंक मिली थी। पिछले साल मई में रेलवे ने स्वच्छ स्टेशन का रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार हिसार को पहले 100 में आने की उम्मीद है।
यात्री बोले- सफाई तो बहुत बढ़िया हो री सै
1. रेवाड़ी के महेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई तो बहुत बढ़िया है। इसी तरह के सारे रेलवे स्टेशन होने चाहिए। मुझे रेवाड़ी जाना है। कभी कभार यहां आते हैं। यहां गंदगी नहीं है।
2. रेवाड़ी के बास रत्नथल गांव के मातादीन सिंह का कहना है कि जमा साफ सुथरा स्टेशन हो रया सै। ईब तो स्टेशन पै जमा जी सा लागै सै। पहलां तो स्टेशन पर बदबू आया करती।
3. कोसली के महिपाल ने बताया कि रेलवे हमारी अपनी प्रॉपर्टी है। हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि स्टेशनों पर गंदगी न फैलाएं। हिसार रेलवे स्टेशन पर काफी अच्छी सफाई है।