{"_id":"5af893494f1c1bdd408b50a2","slug":"151526240073-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म में घोड़े ने चारा डालने गए कर्मचारी को मारी लातें, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म में घोड़े ने चारा डालने गए कर्मचारी को मारी लातें, मौत
Updated Mon, 14 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
घोड़ा फार्म में घोड़ों की रखवाली और चारा डालनेे वाले लाइन जमादार 57 वर्षीय पीयूष इंदवार को एक घोड़े ने अपनी टापों से वारकर घायल कर दिया। कर्मचारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार झारखंड के शहर गुमला के पीयूष 35 साल से घोड़ा फार्म में लाइन जमादार के पद पर कार्यरत था। वह घोड़ा फार्म की आवासीय कॉलोनी में पारिवारिक सदस्यों के साथ रहता था। वह शनिवार को साढ़े तीन बजे बाड़े में बंधे घोड़ों को चारा डाल रहा था। बताया जाता है कि पीयूष जिस घोड़े को चारा डाल रहा था, वह गुस्से में आ गया। उसने पीयूष के एक पांव को जबड़े में जकड़ लिया और उसे ऊपर उठाकर गिरा दिया। बाद में अपनी दोनों टापों से पीयूष के सीने पर कई वार किए। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारी उसे एक वाहन में निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।