फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   150th Foundation Day of Meteorological Department

Hisar News: मौसम विभाग का 150वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Wed, 17 Jan 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 17 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
150th Foundation Day of Meteorological Department
​हिसार में मौसम विभाग का 150वां स्थापना दिवस मनाते विभाग के अ​​धिकारी।
हिसार। मौसम में इन दिनों अनेक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बदलता मौसम चुनौती बन गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस चुनौती को स्वीकारा। अब मौसम का पूर्वानुमान हर किसी की जरूरत बन गया है। खासतौर से कृषि और हवाई क्षेत्र में मौसम का पूर्वानुमान काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। यह विचार भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखे। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ.मदन लाल खीचड़ उपस्थित हुए। मौसम कार्यालय के प्रभारी अधिकारी पंकज शर्मा व डॉ. खीचड़ ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. खीचड़ ने मौसम विज्ञान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 150 सालों में मौसम में अनेक बदलाव देखने को मिले। पहले मौसम को लेकर स्टीक भविष्यवाणी करना मुश्किल होता था, लेकिन अब हुए अनेक बदलाव के बाद ऐसा मुमकिन है। कार्यालय प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि आईएमडी की स्थापना से हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं कि साइक्लोन आने की विभाग 100 फीसदी स्टीक भविष्णवाणी कर रहा है। वैज्ञानिक सहायक नवीन दलाल, व धीरज कुमार ने भी मौसम विज्ञान विभाग के इतिहास एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed