फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1482 electric poles, 85 transformers, and 1800 trees fell; blackout continued for 24 hours in eight villages

Hisar News: 1482 बिजली पोल, 85 ट्रांसफार्मर और 1800 पेड़ गिरे, आठ गांवों में 24 घंटे बाद भी ब्लैकआउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
1482 electric poles, 85 transformers, and 1800 trees fell; blackout continued for 24 hours in eight villages
घिराय खरकड़ी-घिराय में आंधी से सरकारी व निजी सोलर प्लांट तबाह, किसानों को लाखों का नुकसान
हिसार। जिले में मंगलवार शाम आए भीषण तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई। आंधी के कारण 1482 बिजली पोल, 85 ट्रांसफार्मर और 1800 से अधिक पेड़ गिर गए। बिजली लाइनों को व्यापक नुकसान पहुंचने से आठ गांवों में बुधवार रात तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 40 टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं और वीरवार शाम तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिजली निगम की रिपोर्ट के अनुसार हांसी में 460, बालसमंद में 590, गंगवा में 131, सातरोड़ में 110, आदमपुर में 116, बाड़ो पट्टी में 23 और बरवाला में दो बिजली पोल गिरे। इसके अलावा 85 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए। आर्यनगर, टोकस, पातन, हिंदवान, धीरणवास, रावलवास खुर्द, नियाणा और खोखा गांव में बुधवार रात नौ बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

तूफान में जिलेभर में 300 से अधिक सोलर पैनल उखड़ गए जबकि 150 से ज्यादा मकानों की टीन शेड उड़ गई। गांव हिंदवान में एक निजी डेयरी की टीन शेड गिरने से 15 गोवंश की मौत हो गई। इसी हादसे में घायल पवन के सिर में 30 टांके लगे हैं। वहीं रावलवास में पेड़ गिरने से घायल विशाल को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो सेवा आयोग के चेयरमैन आज करेंगे दौरा
हिसार। हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग 11 जून को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर दो बजे गांव हिंदवान में तूफान से हुए नुकसान और घायल गोवंश की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भीमा शंकर नंदीशाला, महर्षि दयानंद गोशाला और गो अभयारण्य ढंढूर का दौरा करेंगे। नगर निगम अधिकारियों के साथ प्रबंधन संबंधी बैठक भी करेंगे। ब्यूरो
खरकड़ी-घिराय में सोलर परियोजनाओं को नुकसान
घिराय। तेज आंधी से खरकड़ी गांव में वर्ष 2022 में स्थापित सरकारी सोलर पंपिंग परियोजना के कई पैनल टूट गए। यह परियोजना करीब 300 एकड़ जलभराव प्रभावित भूमि से पानी निकासी के लिए लगाई गई थी। किसानों ने आशंका जताई कि मानसून से पहले मरम्मत नहीं हुई तो जलभराव की समस्या फिर खड़ी हो सकती है। घिराय में किसान बलवान, रिशाल सिंह और दुनीचंद के खेतों में लगे पांच किलोवाट क्षमता के निजी सोलर प्लांट भी क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से जनजीवन प्रभावित रहा। किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने और सरकारी सोलर परियोजना को जल्द बहाल करने की मांग की है। संवाद

बालसमंद, तोशाम और हांसी-बरवाला रोड पर यातायात प्रभावित
हिसार। आंधी के कारण जिले में करीब 1800 पेड़ गिर गए। इससे हिसार-बालसमंद, हिसार-तोशाम और हांसी-बरवाला मार्ग पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। डीएफओ रोहताश बिरथल और रेंजर सूर्य सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीमें मंगलवार रातभर जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से पेड़ हटाने में जुटी रहीं। वनरक्षक शिवकुमार और कृष्णा समेत तमाम वनकर्मी क्षति का आकलन कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed