फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1442 properties in Lal Dora in Satroad, only 42 expressed objection

Hisar News: सातरोड में लाल डोरे में 1442 संपत्ति, 42 ने ही जताई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
1442 properties in Lal Dora in Satroad, only 42 expressed objection
सातरोड गांव मैं रोड पर लगा साइन बोर्ड।
हिसार। शहर के सातरोड खुर्द और खास में लाल डोरे में बनीं 42 संपत्ति के मालिकों ने संपत्ति को लेकर नगर निगम कार्यालय में आपत्ति दी है। अब निगम अधिकारी आपत्तियों के साथ दिए गए दस्तावेजों के आधार पर इन आपत्ति को दुरुस्त करेंगे। इसके साथ ही निगम कार्यालय में इन संपत्तियों के प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड को भी ठीक करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम ने सातरोड एरिया में लाल डोरे के दायरे मेंं बनीं प्रॉपर्टी के मालिकों से आपत्तियां मांगी थी। इसे लेकर निगम कार्यालय में ही सातरोड के लाल डोरे एरिया में बनीं 1442 प्रॉपर्टी का प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड चस्पा किया गया था। निगम अधिकारियों की मानें तो अगर किसी प्रॉपर्टी मालिक को निगम के इस रिकॉर्ड पर कोई आपत्ति है तो वह 25 दिसंबर तक निगम कार्यालय में अपनी आपत्ति जमा करवा सकता है।
विज्ञापन


शहरी एरिया में लाल डोरे के मकान मालिकाना हक देने की तैयारी

अब प्रदेश सरकार की तरफ से ग्रामीण एरिया की तर्ज पर शहरी एरिया में भी लाल डोरे के मकान मालिकों को मालिकाना हक देने की तैयारी की जा रही है। चूंकि सातरोड एरिया नगर निगम के गठन के समय शहर में शामिल किया गया था। यहां लाल डोरे एरिया में बनीं प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां नहीं हैं। अब प्रदेश सरकार इन लोगों को इनकी प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के दस्तावेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed